आगरा। भारतीय सेना के एक फौजी ने शुक्रवार को जिला कलक्ट्रेट में परिवार सहित धरना दिया। फौजी का कहना है कि उसे सीमा पर ड्यूटी करने जाना है, लेकिन पुलिस प्रशासन सहयोग नहीं कर रहा है।
धरना दे रहे सेना में हवलदार दिनेश सिंह का जगदीशपुरा थाने के सहदेव नगर, बोदला में घर है। वे चीन की सीमा पर तैनात हैं। दिनेश सिंह का कहना है कि विगत 11 अप्रैल को अपने परिवार के साथ शादी में गांव गए थे। पीछे से चोर घर के ताले चटका कर लाखों रुपये के जेवरात और 35000 की नकदी ले गए।
पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर दो चोरों को पकड़ कर जेल भेज दिया, लेकिन जेवरात बरामद नहीं किए। फौजी दिनेश सिंह भी पुलिस फरार चोरों को नहीं पकड़ रही है और न ही जेवरात बरामद कर रही है। उन्हें ड्यूटी पर जाना है। पुलिस कार्रवाई की मांग को लेकर ही शुक्रवार को उन्होंने परिवार समेत धरना दिया।
- ताजमहल देखने गया 12 वर्षीय बालक यमुना नदी में डूबा, बचाने कूदा साथी लेकिन नहीं मिला सुराग; तलाश जारी - August 29, 2026
- सीतापुर में चोरी का अनूठा मामला: जेवर और कीमती सामान के साथ 30 किलो चीनी भी चुरा ले गए चोर, पुलिस जांच में जुटी - August 28, 2026
- कंगना रनौत और बाबा रामदेव के बीच खत्म हुई तल्खी: रक्षाबंधन पर एक्ट्रेस ने योग गुरु को बताया बड़ा भाई, कहा- विवाद नहीं बल्कि संवाद होना चाहिए - August 28, 2026