मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ “रामराज” इलाके में एक पति ने अपनी पत्नी के प्रेमी की सरेआम हत्या कर दी। आरोपी प्रदीप ने वारदात को अंजाम देने के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिसमें उसने न केवल अपना जुर्म कबूला, बल्कि मेरठ पुलिस को खुलेआम चुनौती भी दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
तीन अलग-अलग बोर के हथियारों से चलाईं गोलियाँ
जानकारी के मुताबिक, प्रदीप ने अपनी पत्नी के कथित प्रेमी सुनील गाबा पर एक के बाद एक तीन गोलियाँ दागीं। चौंकाने वाली बात यह है कि उसने तीन अलग-अलग हथियारों (12 बोर, 32 बोर और 315 बोर) का इस्तेमाल किया। वीडियो में प्रदीप बेखौफ अंदाज में कह रहा है कि उसने कफन बांध रखा है और उसे प्रशासन का कोई डर नहीं है। उसने यह भी धमकी दी कि उसका अगला निशाना उसकी पत्नी है।
”जो बीवी भागेगी, उसे गोली मारूँगा”
वायरल वीडियो में आरोपी प्रदीप गाली-गलौज करते हुए कह रहा है, “जो भी बीवी शादी के बाद घर से भागेगी, मुझे बताना, मैं दौड़ा-दौड़ा कर गोली मारूँगा।” उसने साफ किया कि इस हत्याकांड के लिए उसका परिवार या दोस्त जिम्मेदार नहीं हैं। हाथ में हथियार लहराते हुए उसने खुद को कानून से ऊपर दिखाने की कोशिश की और फरार हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसकी घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।
विपक्ष ने घेरा: “विज्ञापन की सरकार, बेलगाम अपराधी”
इस घटना ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यूपी कांग्रेस ने ‘X’ पर आरोपी का वीडियो साझा करते हुए भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस ने सवाल किया कि “सुरक्षित प्रदेश” के दावों के बीच एक अपराधी के पास इतने हथियार कहाँ से आए? विपक्षी दल ने मुख्यमंत्री के “जीरो टॉलरेंस” को जुमला बताते हुए कहा कि अपराधी पुलिस को अंगूठा दिखा रहे हैं और जनता असुरक्षित है।
- खेलकूद में चमके सरस्वती शिशु मंदिर के सितारे: प्रांतीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने बदायूं रवाना हुए जिले के होनहार छात्र-छात्राएं - August 25, 2026
- हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा श्री खाटू श्याम जी मंदिर, शिव भजनों पर झूमे श्रद्धालु - August 25, 2026
- योगी कैबिनेट का बड़ा तोहफा: अब 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेंगी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सौगात - August 25, 2026