आगरा। दिनांक 24 अप्रैल को जनसुनवाई पोर्टल पर ब्राह्मण महासभा भारत के अध्यक्ष अजयतिवारी तिवारी ने सरिता धाम, पथौली, आगरा निवासी कुशाल सिंह के खिलाफ अभद्रतापूर्ण टिप्पणी का विरोध व शिकायत करना भारी पड़ गया। थाना शाहगंज पुलिस द्वारा बिना निष्पक्ष जांच किये बिना एक तरफा कार्यवाही कर अजय तिवारी के ऊपर ही धारा 126/135 बी.एन.एस.एस. में पाबंद कर मुकद्दमा दर्ज कर दिया। यह मामला सोशल मीडिया पर ब्राह्मण ग्रुपों में जमकर वायरल हो रहा है।
मामले की जानकारी होते ही ब्राह्मण संगठनों में रोष व्याप्त हो गया।
जानकारी के मुताबिक ब्राह्मण संगठनों के पदाधिकारियों ने तय किया है कि आज शुक्रवार को चाणक्य सेना के नेतृत्व में आगरा पुलिस के उच्च अधिकारियों से इस मामले में निष्पक्ष जांच और कार्यवाही के लिए मुलाकात कर मांग की जाएगी।
इस तरह की पुलिस कार्यवाही से पीड़ित अजय तिवारी अचंभित रह गये। उनका कहना है कि विपक्षी आरोपी दबंग किस्म का है और आए दिन ऐसी हरकतें करता रहता है। क्या अपनी या अपने समाज के लिए आवाज उठाना गुनाह है चाहे कोई भी ब्राह्मण समाज को अपना टारगेट बना किसी भी तरह से समाज को अपमानित कर सकता है क्या ब्राह्मण समाज भी अन्य लोगों की तरह अराजकता फैला कर बदला लेना होगा। नहीं ब्राह्मण समाज कानूनी तौर पर न्याय मांगेगा, चूंकि हम लोग कानून और भारतीय संविधान पर पूरी आस्था व विश्वास रखते है।
इसी प्रकरण को लेकर आज चाणक्य सेना के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों को इस प्रकरण से अवगत करा कर न्यायोचित कार्यवाही की मांग करेंगे।
सर्वश्री राहुल चतुर्वेदी, कैलाश नारायण मिश्र, पवन समाधियां, यतीश लवानियां, पं पवन शर्मा एवं मातृ-शक्तियों ने आज सुबह 10:30 बजे शाहगंज, कोठी मीना बाजार के सामने स्थित एसीपी कार्यालय पर पहुंचने की सभी विप्र बंधुओ से अपील की है।
- आगरा छावनी विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश के जन्मदिन पर भव्य आयोजन, सुंदरकांड पाठ और सेवा कार्यों से मनाई वर्षगांठ - July 15, 2026
- एटा: 9 फीट लंबा मगरमच्छ पहुँचा गाँव की गलियों में, दहशत के बीच वाइल्डलाइफ़ SOS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू - July 15, 2026
- आगरा में युवक को रस्सियों से बांधकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस - July 15, 2026