आगरा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेन्द्र कुमार गौड़ ने अवगत कराया है कि बेसिक शिक्षा विभाग के नियंत्रणाधीन समस्त परिषदीय सहित अन्य बोर्ड के विद्यालयों के संचालन का समय अग्रिम आदेशों तक प्रातः सात बजे से दोपहर बारह बजे तक कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि यह निर्णय प्रदेश के शिक्षा निदेशक (बेसिक) के आदेश के अनुपालन और जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जनपद में वर्तमान में बढ़ती गर्मी (हीट वेव) को ध्यान में रखते हुए छात्र/छात्राओं के स्वास्थ्य की देखभाल के दृष्टिगत लिया गया।
निर्देश दिए गए हैं कि शैक्षिक संस्थानों में छाया एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाए तथा गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए यह भी सुनिश्चित किया जाए कि विद्यार्थियों द्वारा आउटडोर शारीरिक क्रियाकलापों को न किया जाए। उन्होंने समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि अपने-अपने विकास खण्ड में उक्तानुसार विद्यालयों का संचालन कराया जाना सुनिश्चित करें।
शिक्षक संगठनों की थी मांग
बढ़ती गर्मी को देखते हुए शिक्षक संगठनों ने लंबे समय से विद्यालय समय परिवर्तन की मांग की थी। कई जिलों में पहले ही समय में बदलाव किया जा चुका था। अब पूरे प्रदेश में यह व्यवस्था लागू की जा रही है।
- आगरा में सर्राफ से ₹10 लाख की लूट: बिचपुरी में दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यापारी को बदमाशों ने घेरा, सोना और चाबियां लेकर फरार - March 17, 2026
- आगरा में राज्य महिला आयोग अध्यक्ष का बड़ा फैसला: मुस्लिम महिलाओं के लिए बनेगा स्पेशल ऐप, घर बैठे दर्ज होंगी शिकायतें - March 17, 2026
- आगरा का प्राचीन गोकुलपुरा गणगौर मेला 21 मार्च से: भस्मासुर दहन और भव्य शोभायात्रा होगी मुख्य आकर्षण - March 17, 2026