आगरा। हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बृजभूमि के वीर योद्धाओं का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है। उनके बलिदान और वीरता की गाथा को अमर बनाए रखने के लिए पूरे बृज क्षेत्र में उनका उचित सम्मान होना चाहिए। इन वीरों को सम्मान दिलाने के लिए वे यूपी के मुख्यमंत्री से आग्रह करेंगे।
आगरा आगमन पर जाट महासभा ने किया हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री का स्वागत
श्री चौटाला ने यह बात आगरा प्रवास के दौरान अखिल भारतीय जाट महासभा के प्रतिनिधिमंडल से भेंट के समय कही। वे वरिष्ठ पार्टी नेता महेन्द्र सिंह प्रधान (नगला हवेली) का हालचाल लेने और एक वैवाहिक समारोह में भाग लेने के लिए आगरा पहुंचे थे।
महासभा के जिलाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने श्री चौटाला का पारंपरिक पगड़ी बांधकर, बुके और फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया और एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में बृज क्षेत्र के वीर योद्धाओं के सम्मान और केंद्रीय आरक्षण में सहयोग की मांग की गई है।
श्री चौटाला ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाते हुए कहा कि वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस विषय में पत्र लिखेंगे और व्यक्तिगत रूप से फोन कर अनुरोध भी करेंगे। साथ ही उन्होंने आरक्षण के मुद्दे पर भी हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस मौके पर महामंत्री वीरेन्द्र सिंह छोंकर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयप्रकाश चाहर, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राणा, मंत्री सत्यवीर रावत, विनीत छौंकर, विजयपाल नरवार, पार्षद चौ. प्रेम दास, चौ. सत्यवीर सिंह, संजय चौधरी समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
- पानी समझकर कूद गया युवक: झांसी में रील बनाने के चक्कर में 30 फीट नीचे गिरा युवक, दोनों पैर टूटे - September 7, 2026
- गोरखपुर में दर्दनाक हादसा: गोरक्षनाथ घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान स्लैब गिरने से दो अधिवक्ताओं की मौत, सीएमओ, जेई और ठेकेदार पर FIR दर्ज - September 7, 2026
- ’राम-राम गुरु जी, मैं महाभारत का घटोत्कच हूं…’ सोशल मीडिया पर छाया अभिनेता रजाक खान और प्रेमानंद महाराज का वीडियो, सादगी ने जीता दिल - September 7, 2026