आगरा। शहर के अधिवक्ताओं ने सोमवार को दीवानी न्यायालय परिसर में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के खिलाफ जुलूस निकालकर पुतला दहन किया।उन्होंने 11 जून को केंद्रीय कानून मंत्री की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन किए जाने का भी ऐलान किया।
अधिवक्ता केंद्रीय कानून मंत्री द्वारा हाईकोर्ट खंडपीठ के लिए मेरठ का नाम सबसे ऊपर बताए जाने का विरोध कर रहे थे। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने कहाकि हाईकोर्ट बैंच आगरा का अधिकार है। जनमंच के अध्यक्ष अधिवक्ता अजय चौधरी ने कहाकि अधिवक्ता लंबे समय से आगरा में हाईकोर्ट की खंडपीठ बनाने की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर कई बार आंदोलन कर चुके हैं।
दो दिन पहले मेरठ के अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से मिला था। उन्होंने मेरठ में हाईकोर्ट खंडपीठ बनाने की मांग रखी। इस पर कानून मंत्री ने कहाकि जिन दस जगह पर हाईकोर्ट खंडपीठ बनाई जाएंगी, उसमें मेरठ का नाम सबसे ऊपर है।
कानून मंत्री के इस बयान से आगरा व पश्चिमी उप्र के अधिवक्ता आहत हैं। केंद्रीय मंत्री को ध्यान रखना चाहिए कि जसवंत सिंह आयोग की रिपोर्ट में आगरा में खंडपीठ बनाए जाने की सिफारिश की गई है। अधिवक्ता अपना हक लेकर रहेंगे।
- आगरा के ऐतिहासिक गुरुद्वारा गुरु का ताल में दर्शन ड्योढ़ी का भव्य उद्घाटन: रिमझिम वर्षा के बीच संगत को समर्पित हुआ नया प्रवेश द्वार, अब दोगुनी होगी लंगर हॉल की क्षमता - September 6, 2026
- श्याम बाबा की भक्ति और ब्रज संस्कृति के रंग में रंगा नंदोत्सव: राजा जनक-सुनैना के स्वरूपों का हुआ अभिनंदन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन - September 6, 2026
- Agra News: फतेहाबाद में लूट गैंग से पुलिस की मुठभेड़; हुसैनापुर रोड पर फायरिंग के बाद एक बदमाश के पैर में लगी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार - September 6, 2026