आगरा। थाना एत्मादुदौला क्षेत्र में स्थित समय हॉस्पिटल में देर रात 10-12 नकाबपोश व्यक्तियों ने घुसकर जमकर तोड़फोड़, मारपीट और लूटपाट की। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। इस मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
समय हॉस्पिटल के प्रबंधन की ओर से पुलिस को दी शिकायत में कहा गया है देर रात करीब 11.20 बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर 10-15 नकाबपोश व्यक्ति हॉस्पिटल में पहुंचे। उनके हाथ में लाठी, डंडे और रोड थीं। उन्होंने हॉस्पिटल में घुसते ही तोड़फोड़ शुरू कर दी। उन्होंने टीवी, फ्रिज और अन्य सामान को तोड़ दिया। रिसेप्शन भी तोड़ डाला। स्टाफ ने विरोध किया तो उन्हें भी मारा पीटा।
प्रबंधन का कहना है कि मारपीट और तोड़फोड़ के साथ ही वह दवा स्टोर और रिसेप्शन से करीब पचास हजार रुपये भी लूटकर ले गए। प्रबंधन ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी दिए हैं।
बताया जाता है कि हॉस्पिटल में गाड़ी खड़ी करने को लेकर स्टाफ से विवाद हुआ था। इसके बाद उस व्यक्ति ने अपने साथियों को फोन कर बुलाया। उनके आते ही सभी हॉस्पिटल में घुस आए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए वह आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026