Sansad टेलीविजन का यूट्यूब चैनल Sansad TV 15 फरवरी को हैक हो गया था। आधिकारिक बयान के मुताबिक हैकर ने 15 फरवरी की रात करीब एक बजे चैनल में सेंध लगाई, हालांकि सुबह करीब चार बजे संसद टीवी की टीम ने चैनल को हैकर से मुक्त करा लिया।
कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (सीईआरटी इन) और यूट्यूब इंडिया को इस संबंध में जानकारी दी गई है। हैकर ने चैनल को हैक करने के बाद चैनल का नाम बदलकर Ethereum रख दिया था जो कि एक क्रिप्टोकरेंसी है। हैकर ने लाइव स्ट्रीमिंग के साथ भी छेड़छाड़ की है।
कुछ दिन पहले ही गो फर्स्ट एयरलाइन का ट्विटर अकाउंट हैक हुआ था। गो फर्स्ट एयरलाइन का ट्विटर अकाउंट हैकर के कब्जे में 24 घंटे से भी अधिक समय तक रहा था, हालांकि अब अकाउंट को री-स्टोर कर लिया गया है। Go First airline के ट्विटर अकाउंट को हैक करने के बाद हैकर ने अकाउंट प्रोफाइल नेम Mlcheal Sayloor रख दिया था।
बता दें कि कोरोना संक्रमण की शुरुआत के बाद से हैकिंग के मामले में काफी तेजी से इजाफा हुआ है। कुछ महीने पहले गूगल ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया था कि भारत धीरे-धीरे रैनसमवेयर अटैक का गढ़ बनता जा रहा है। गूगल ने पिछले डेढ़ साल का डाटा शेयर किया था जिसमें 8 करोड़ से अधिक रैनसमवेयर अटैक के सैंपल का एनालिसिस किया गया था। इस डाटा के आधार पर रैनसमवेयर अटैक के मामले में 140 देशों की लिस्ट में भारत को 6वें स्थान पर है।
- 25 साल से फरार चारा घोटाले का आरोपी सत्येंद्र कुमार लखनऊ से गिरफ्तार, नेपाल में छिपकर काट रहा था जिंदगी, रेलवे स्टेशन से CBI ने धर-दबोचा - October 24, 2026
- यूपी चुनाव 2027: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की घोषणा, जननीति भारत पार्टी लड़ेगी 403 सीटों पर, बोलीं “लक्ष्य जनता का राज” - October 24, 2026
- कन्नौज में अखिलेश का पुतला फूंकने पहुंचे हिन्दुस्तान आजाद मंच के अध्यक्ष मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई, सपा नेत्री ने जड़े थप्पड़, समर्थक भागे - October 24, 2026