आगरा। श्री गिरिराज जी सेवा मंडल परिवार की ओर से पहली बार शहर में नव संवत्सर और नवरात्रि के अवसर पर सामूहिक फलाहार प्रसादी और महाआरती का आयोजन होगा। मंगलवार को वाटर वर्क्स स्थित अतिथि वन में संस्था के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र का विमोचन किया।
विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल ने बताया कि सनातन की पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सह भोज की परम्परा रही है। सनातन की प्राचीन परम्परा को पुनः स्थापित करने को शहर के धर्मगुरुओं की मौजूदगी में 3 अप्रैल को कमला नगर स्थित महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में आम जनमानस सामूहिक फलाहार होगा।
संस्थापक नितेश अग्रवाल ने बताया कि सामूहिक फलाहार में माता रानी का भव्य दरबार सजाया जाएगा। मैया का श्रृंगार संरक्षक व बालकेश्वर महादेव मंदिर के महंत कपिल नागर द्वारा किया जाएगा। वसुधैव कुटुंबकम की भावना के साथ फलाहार के बाद सनातन धर्म को मानने वाले महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। सनातन धर्म की जाग्रति हेतु और बच्चो को अपनी संस्कृति का परिचय करने को कार्यक्रम में जरूर लाए।
कार्यक्रम की जिम्मेदारी संयोजक के रूप में उमेश बाबू अग्रवाल, विकल गर्ग, शेखर अग्रवाल, आशीष अग्रवाल और संजय जैन को दी गई है। इस अवसर सह संस्थापक मयंक अग्रवाल, महामंत्री विजय अग्रवाल, कुलभूषण गुप्ता, अजय अग्रवाल, रवीन्द्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
- 200 साल पुराने श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का भक्तिमय आगाज: सत्यनारायण कथा और महा रुद्राभिषेक से गूंजा मोती कटरा - August 2, 2026
- 108 रुद्राभिषेक के संकल्प के साथ श्री खाटू श्याम मंदिर में सावन महोत्सव की धूम, बाबा श्याम और महादेव के दिव्य श्रृंगार ने भक्तों को किया मंत्रमुग्ध - August 2, 2026
- पर्यावरण संरक्षण की मुहिम: लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो ने हेरिटेज गार्डन में रोपे फलदार और छायादार पौधे, माली को भेंट की राशन सामग्री - August 2, 2026