आगरा। मां कैला देवी की 11 वी निशुल्क बस यात्रा आज फतेहाबाद रोड स्थित टीडीआई मॉल के पीछे होटल स्टार ऑफ ताज से रवाना हुई। बस यात्रा को एडीजी आगरा अनुपम कुलश्रेष्ठ ने नारियल फोड़ने के साथ पूजा पाठ कर और झंडी दिखा रवाना किया।
इस बार करीब 67 बसों में 4000 से ज्यादा मां के भक्तों को मां कैला देवी के दर्शन के लिए आगरा से रवाना किया गया। बस यात्रा का आयोजन हर साल समाज सेवी अतुल तिवारी द्वारा किया जाता है। समाजसेवी अतुल तिवारी ने बताया कि बस यात्रा में तमाम व्यवस्थाओं के साथ मां भगवती के भक्तों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसका भी पूरा इंतजाम किया जाता है।
मां कैला देवी की यात्रा के लिए आगरा से रवाना हुए यात्रियों में खासा उत्साह देखा गया। यात्री जय माता दी के नारे लगा रहे थे। यात्रा में शामिल सभी यात्रियों ने मां कैला देवी के दर्शनों के लिए इस निशुल्क बस यात्रा को लेकर अतुल तिवारी के इस कार्य की जमकर सहाना की।
इस मौके पर पवन अग्रवाल, धर्मेंद्र आर्य, नितिन वर्मा, कुमुद, काजल, भावना, खरेंद्र आदि लोग मौजूद रहे ।
- आगरा के बिजलीघर मार्केट में भीषण अग्निकांड: आधी रात रेडीमेड गारमेंट की दुकान जलकर खाक, बाल-बाल टला बड़ा हादसा - June 24, 2026
- आगरा में पर्यावरण का महाअभियान: सेक्टर-डी पार्क में जन कल्याण समिति ने बांटे 100 से अधिक औषधीय और फलदार पौधे - June 24, 2026
- आगरा में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भावभीनी श्रद्धांजलि: ‘हृदयंगम्-102’ के तहत काव्य पाठ और राष्ट्रवादी विचारों का हुआ समागम - June 24, 2026