गुजरात के वडोदरा से एक दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है। एक कार सवार युवक ने नशे में धुत होकर अपनी कार से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को रौंद दिया। टक्कर में एक महिला की मौत हो गई।
तीन लोगों को रौंदा
पुलिस ने बताया कि कार ने एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी और इस दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। आरोपी चालक को पकड़ लिया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि ड्रिंक एंड ड्राइव का मामला दर्ज किया गया है।
टक्कर मारने के बाद सड़क पर किया हंगामा
संयुक्त पुलिस आयुक्त लीना पाटिल ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि कार चालक पर ड्रिंक एंड ड्राइव का मामला दर्ज कर लिया गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद युवक कार से बाहर निकला और सड़क पर ‘एक और राउंड, ओम नमः शिवाय’ चिल्लाने लगा। हालांकि, राहगीरों ने हादसे को अंजाम देने वाले युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार ने दो पहिया वाहन समेत कई को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। आरोपी चालक को पकड़ लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह शराब पीकर गाड़ी चलाने का मामला है।
-साभार सहित
- ’बोधित्व’ थीम पर सजेगी आगरा की ऐतिहासिक भीमनगरी: GIC मैदान में भूमि पूजन संपन्न, 125 फीट ऊँचे भव्य महल में विराजेगा बाबा साहेब का गौरव - March 29, 2026
- आगरा में शिक्षा का ‘संग्राम’: किताबों की कालाबाजारी पर युवा शक्ति संगठन और स्कूल संचालक आमने सामने, तख्तियां लेकर यूथ हॉस्टल पहुंचे अभिभावक - March 29, 2026
- आगरा में गूंजी अमन की दुआ: “विश्व पटल पर कायम हो शांति”, जंग की समाप्ति के लिए मासूमों ने भी उठाए हाथ - March 29, 2026