Hathras, Uttar Pradesh, India. कोविड-19 के प्रभावी नियंत्रण के दृष्टिगत जिलाधिकारी रमेश रंजन ने विकास खण्ड हाथरस के जिला पंचायत संसाधन केन्द्र डी0पी0आर0सी0 देवीनगर में नवनिर्वाचित प्रधान एवं पंचायत सदस्यों के साथ बैठक की।
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने नवनिर्वाचित प्रधान एवं सदस्यों को शुभकामनाऐं दी। उन्होंने कहा कि आपका पद बड़ा ही महत्वपूर्ण एवं जिम्मेदारी से भरा हुआ है, आपको गाँव के चौमुखी विकास के लिये ईमानदारी के साथ कड़ी मेहनत करते हुये गाँव का विकास करना है। उन्होंने कहा कि यह गांव शहर से जुड़ा होने के कारण समस्या अलग-अलग हो सकती है। इसके लिए हमें गांव के विकास के लिये कार्य योजना के तहत विकास कार्य कराना है। उन्होंने नवनिर्वाचित प्रधानों को प्रशिक्षण दिलाने के लिये जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिये कि प्राथमिकता के आधार पर प्रशिक्षण कराया जाना सुनिश्चित करें। जिससे कि नवनिर्वाचित प्रधानों/अधिकारों के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके।
जिलाधिकारी ने नवनिर्वाचित प्रधानों से कहा कि जिन व्यक्तियों की आयु 45 वर्ष से अधिक हैं उनका अधिक से अधिक टीकाकरण करायें। उन्होंने कहा कि आप एक जिम्मेदार व्यक्ति हैं तथा आपका दायित्व है कि गाँवों को साफ एवं स्वच्छ रखना आपका कर्तव्य है यदि गाँव साफ रहेंगे तो बीमारियों की आंशका नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि आस-पास साफ-सफाई कराने एवं ब्लीचिंग पाउडर/सोडियम हाईपोक्लोराइड का छिडकाव कराने तथा गाँव के विकास कार्यों को कराये जाने के लिये रणनीति तैयार कर उस पर कार्य करना सुनिश्चित करें। गाँव के अंदर अच्छे पार्क, खेल का मैदान, तालाब सुव्यवस्थित तरीके से होने चाहिये यदि नहीं हैं तो उसके लिये प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि खेल का मैदान विकसित होने से गाॅंव के बच्चों के लिये खेलने एवं गाॅव के बुजुर्ग व्यक्तियों के लिये बैठने एवं टहलने का एक स्थान नियत होने से बच्चों के शीरीरिक विकास में बृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि हमें साफ-सफाई गाँव के अन्दर फोबिंग तथा सेनेटाईजेशन करते रहना है। जिससे कोविड-19 की महामारी से बचा जा सके।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आर0बी0 भास्कर, तहसीलदार हाथरस प्रवीन कुमार, बी0डी0ओ0 हाथरस रीता सिंह, डी0पी0आर0ओ0 बनवारी सिंह, डा0 गोपालकृष्ण सारस्वत आदि उपस्थित रहे।
- Moon Princess 100 Slot-spelet Bekvämlighetszon för svenska casinoentusiaster - November 3, 2026
- Ultimate rahapelikokemus Pelikaani Casinolla Suomessa - October 31, 2026
- Age Check Tech Behind Big Bass Splash Slot in UK - October 31, 2026