लखनऊ। आबकारी विभाग की फर्जी वेबसाइट बनाकर बनाकर ठगों ने राजस्व हड़पने का प्रयास किया। जानकारी मिलने पर जिला आबकारी अधिकारी करुणेंद्र सिंह ने साइबर थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।
जिला आबकारी अधिकारी के मुताबिक कुछ लोगों ने आबकारी विभाग के ई-लॉटरी 2025-26 के लिए फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी का प्रयास किया। इससे राजस्व की क्षति होने की पूरी आशंका है। आम जनमानस भी ठगी का शिकार हो सकता है। वर्ष 2025-26 में आबकारी के फुटकर अनुज्ञापनों को ई-लॉटरी (E-lottery) के माध्यम से व्यवस्थित कराए जाने का निर्णय शासन ने लिया है। इसी क्रम में लोगों को https://exciseelotteryup.upsdc.gov.in वेबसाइट पर आवेदन करने की सुविधा दी गई है।
साइबर जालसाजों ने ठगी करने व राजस्व को क्षति पहुंचाने के लिए मूल वेबसाइट से मिलती-जुलती नकली वेबसाइट https://upexciseelotteryupsdcgovco.in बनाई है। इंस्पेक्टर ब्रजेश यादव का कहना है कि फर्जी वेबसाइट को बंद करा दिया गया है। जालसाजों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
-साभार सहित
- भक्तों के लिए खुशखबरी: नवरात्र में आगरा से कैला देवी के लिए दौड़ेंगी 140 बसें, किराया 270 रुपये तय, यूपी-राजस्थान रोडवेज की संयुक्त तैयारी - March 11, 2026
- धुएं में न उड़ाएं अपना भविष्य: आगरा कॉलेज की NCC कैडेट्स ने ‘नो स्मोकिंग डे’ पर पेश की जागरूकता की मिसाल - March 11, 2026
- पॉक्सो केस में खाकी की ‘सुस्ती’ पर कोर्ट का हंटर: गवाही से गायब दरोगा का वेतन रोकने का आदेश, पुलिस कमिश्नर को सख्त निर्देश - March 11, 2026