आगरा: ताज महोत्सव- 2025 में संपन्न होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को शिल्पग्राम, फतेहपुर सीकरी, ताज व्यू गार्डन एवं बटेश्वर में आयोजित किया जाएगा। मुख्य सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रमों में देश तथा प्रदेश के नामचीन कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। मालिनी अवस्थी, जस्सी गिल, श्रद्धा मिश्रा, कन्हैया मित्तल, सुनील ग्रोवर, साबरी ब्रदर्स आदि नामचीन कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
प्रस्तावित कार्यक्रम में 18 फरवरी मंगलवार को श्रद्धा मिश्रा के भजन, 19 फरवरी को प्रसिद्ध लोक गायिका मालिनी अवस्थी का गायन, 20 फरवरी को अग्नि बैंड द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।
21 फरवरी को जस्सी गिल तथा आस्था गिल द्वारा पंजाबी गायन, 22 फरवरी को बृजेश शांडिल्य का गायन, बटेश्वर में प्रेम प्रकाश दुबे की आरती, भजन संध्या तथा ताज व्यू गार्डन में फ्लॉवर शो के साथ कुमार सत्यम के गजल का कार्यक्रम संपन्न होगा।
रविवार 23 फरवरी को पीयूष मिश्रा/कनिका कपूर तथा फतेहपुर सीकरी में साबरी ब्रदर्स द्वारा सूफी कलाम की प्रस्तुति होगी।
24 फरवरी को नितिन कुमार, 25 फरवरी को सुनील ग्रोवर की कॉमेडी, 26 को भजन गायक कन्हैया मित्तल की भजन संध्या तथा 27 को सचेत एवं परंपरा द्वारा अपनी प्रस्तुति दी जाएगी।
- आगरा में ‘फिर हेरा फेरी’ स्टाइल में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 21 दिन में पैसा डबल करने का लालच देने वाले 3 शातिर गिरफ्तार - October 19, 2026
- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला: बोले— ‘भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस, यहाँ साजिशों से नहीं केवल चुनावों से होता है सत्ता परिवर्तन’ - October 18, 2026
- मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: फुटबॉल खेलकर लौटते समय हुआ हमला, ड्राइवर घायल - October 18, 2026