आगरा। अग्रवन के सामने श्री बल्केश्वर महादेव मंदिर का भव्य”प्रवेश द्वार”बनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने मंगलवार को कार्यकारिणी सदस्य भाजपा पार्षद मुरारी लाल गोयल की इसके लिए आश्वस्त किया। पार्षद मुरारी लाल गोयल ने कैबिनेट मंत्री को महाकुंभ के सफल आयोजन की बधाई भी दी।
योगी सरकार के द्वारा उत्तर प्रदेश में धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है। आगरा जनपद में भी प्राचीन शिव मंदिरों के भव्य प्रवेश द्वार और शिव मंदिर कॉरिडोर बनाकर सौंदर्यीकरण और आस पास के क्षेत्र का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है। जिससे प्राचीन शिव मंदिरों की दिव्यता और भव्यता और बढ़ गई है। अब यह शिव मंदिर दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भी आकर्षित कर रहे है।
इसी क्रम में नगर निगम के कार्यकारिणी सदस्य पार्षद मुरारी लाल गोयल ने शर्मा ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा से भेंट कर बलकेश्वर में अग्रवन के सामने श्री बलकेश्वर महादेव मंदिर का भव्य प्रवेश बनाने की मांग की। उन्होंने नगर विकास मंत्री को बताया कि प्राचीन बलकेश्वर महादेव मंदिर भी आगरा शहर के प्राचीन शिव मंदिरों में से एक है। यमुना नदी के किनारे स्थित सिद्ध मंदिर आगरा के महाकाल के नाम से प्रसिद्ध प्राचीन बलकेश्वर महादेव मंदिर में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन को पहुंचते है। इस प्राचीन शिवालय बलकेश्वर महादेव शिव मंदिर का मुख्य मार्ग अग्रवन, बलकेश्वर मार्ग से शुरू होता है। यहां से प्रतिदिन लाखों राहगीरों का आवागमन रहता है। सभी देर्शी के सैलानी पर्यटक का यहां से आना जाना रहता है।
उन्होंने मंत्री जी से मांग की,कि अग्रवन से बलकेश्वर महादेव मंदिर तक मॉडल रोड और प्राचीन बलकेश्वर शिवालय के मुख्य मार्ग अग्रवन चौराहे पर मुख्य प्रवेश द्वार बनावाकर यहां का सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जाए। जिससे यहां दर्शन को आने वाले लाखौँ शिवभक्तों को सुखद और आनंद की अनुभूति हो।
मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व और आपके मार्गदर्शन में शहर के प्रमुख शिवालयों पर मुख्य प्रवेश द्वार बनाए गए है। साथ ही कॉरिडोर बनकर उन्हें भव्यता प्रदान की गई है। ताकि वहां आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके। उपरोक्त के संबंध में संज्ञान लेकर हम सभी शिव भक्तों को अपना शुभाशीष प्रदान करें। मंत्री जी ने इस संबंध में आश्वस्त किया है कि जल्द ही प्राचीन श्री बलकेश्वर महादेव मंदिर का भव्य प्रवेश द्वार बनाया जाएगा।
- विश्व हृदय दिवस पर आगरा में शिक्षकों का अनूठा सेवा अभियान, जानिए क्या किया - September 29, 2026
- श्री रामलीला महोत्सव: “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”… तलवार लहराकर और अट्टहास के साथ गरजा दशानन, आगरा में निकली लंकापति रावण की भव्य शाही सवारी - September 29, 2026
- भाजपा में कुछ ‘पहिये’ खुद को समझने लगे हैं स्टीयरिंग…सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए सहयोगी दलों पर कसा तंज - September 29, 2026