आगरा: महाकुंभ से स्नान कर लौटते यात्रियों की एक और सड़क दुर्घटना की खबर है। जिले के फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में गाय से टकराने के बाद विद्युत पोल से स्कॉर्पियो के भीड़ जाने से दो लोगों की जान चली गई। स्कॉर्पियो सवार लोग पड़ोसी राज्य राजस्थान के जालौर के रहने वाले हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आगरा-जयपुर हाईवे पर मंडी गुड़ के समीप मंगलवार की सुबह यह हादसा हुआ। महाकुंभ स्नान कर लौट रहे परिवार की स्कॉर्पियो कार पहले गाय से टकराई। इसके बाद हाईवे किनारे लगे पोल में जा घुसी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई।
बताया गया है कि चालक ने गाय को खूब बचाने का प्रयास किया। इसके बाद भी कार गाय से टकराते हुए अनियंत्रित हो गई और हाईवे किनारे लगे पोल में जा घुसी। टक्कर से पोल और स्कॉर्पियो दोनों बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।
पुलिस ने स्कॉर्पियो कार में फंसे ओकाराम पुत्र राजाराम, बाबूलाल पुत्र ओका, दिनेश पुत्र पक्का राम, विजय राज पुत्र राजा, ओटाराम पुत्र पक्का, हनुमाना राम पुत्र नैना निवासी गण जालोर राजस्थान को बमुश्किल बाहर निकाला।
सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। यहां से ओटाराम और हनुमान की हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया गया। रास्ते में उन दोनों की मौत हो गई। अन्य घायलों का उपचार किया जा रहा है।
- सेंट कॉनरेड्स में बिखरा 2001 बैच की यादों का कारवां: 25 साल बाद सिल्वर जुबली रीयूनियन पर फिर गूंजा कैंपस, देश-विदेश से पहुंचे पूर्व छात्रों ने गुरुजनों संग जीया बचपन - July 18, 2026
- देश के 15 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट - July 18, 2026
- आइकॉनिक गोल्ड स्ट्रीमिंग अवॉर्ड्स 2026 में अनिल कपूर, मनोज बाजपेयी समेत सितारे सम्मानित - July 18, 2026