-दिल्ली से आए हृदयरोग विशेषज्ञ, परामर्श के साथ सभी तरह की जांच और दवाएं भी दी गईं
-डीएम ने उद्घाटन के बाद किया अवलोकन, शिविर की व्यवस्थाओं को सराहा
-हृदयरोगियों को ऑपरेशन कराया जाएगा, मिर्गी मरीजों को इलाज के लिए गोद लिया
Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा विकास मंच के संस्थापक और समाजसेवी स्व. अशोक जैन सीए की पुण्यतिथि पर जैन दादाबाड़ी, शाहगंज में निःशुल्क स्वास्थ्य महाशिविर आयोजित किया गया। इसमें आगरा और आसपास के करीब 400 मरीजों ने चिकित्सकीय परामर्श, जांच और दवाओं का लाभ प्राप्त किया। यहां तक कि एमआरआई और सीटी तक निःशुल्क किया गया। पांच बच्चे हार्ट ऑपरेशन और 10मरीज मिर्गी की दवा के लिए चयनित किए गए। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने फीता खोलकर और स्व. अशोक जैन सीए के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर महाशिविर का शुभारंभ किया। अवलोकन भी किया। महाशिविर में सुव्यस्थाएं देखते ही बनती थीं। शिविर के लिए 315 ने पंजीकरण कराया था। ऐसे भी मरीज आ गए जिन्होंने पंजीकरण नहीं कराया था। उन्हें भी परामर्श दिया गया। अचानक जांच में कई मरीजों को डायबिटीज और हाई ब्लडप्रेशर से पीड़ित पाया गया, जबकि मरीज खुद को स्वस्थ बता रहे थे।
मिर्गी मरीजों को इलाज के लिए गोद लिया
मिर्गी, लकवा और ब्रेन स्ट्रोक के मरीजों को शिविर में खासतौर पर देखा गया। न्यूरोसर्जन डॉ. विनय अग्रवाल ने बताया कि अभी तक मरीजों में यह भ्रम है कि मिर्गी कभी ठीक नहीं होती है या जूता सुँघाने से दौरा ठीक हो जाता है। मरीजों को बताया गया कि मिर्गी पूरी तरह ठीक हो जाती है। धैर्य के साथ इलाज कराने की जरूरत है। कुछ मिर्गी मरीजों को आगरा विकास मंच ने इलाज के लिए गोद लिया है।

दिल्ली से आए हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल चंदोला
मैक्स हॉस्पिटल दिल्ली में लंग्स ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. राहुल चंदोला और बच्चों के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. संतोष सिंह अपनी टीम के साथ खासतौर पर आए। उन्हें देखकर हृदयरोगियों को बड़ा संतोष हुआ। डॉ. राहुल चंदोला ने बताया कि बहुत दिन बाद आगरा में इस तरह का सुव्यवस्थित चिकित्सा शिविर लगा है। आगरा विकास मंच के स्वास्थ्य शिविर का उन्हें इंतजार रहता है।
इन चिकित्सकों ने दी सेवाएं
डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. बीके अग्रवाल, डॉ. रमेश धमीजा, डॉ. अरुण जैन, डॉ. विजय कत्याल, डॉ. पुनीत अग्रवाल, डॉ. सागर लवानिया, डॉ. विनय अग्रवाल, डॉ. विकास जैन, डॉ. आदित्य, डॉ. नीरज अवस्थी, डॉ. विकास जैन, डॉ. विनीत जैन, डॉ. अरुण चतुर्वेदी, डॉ. सागर लवानिया आदि ने सेवाएं दीं।

ये सुविधाएं मिलीं
रक्त जांच, ईसीजी, ईईजी, अल्ट्रासाउंड, मधुमेह, रक्तचाप, सीटी, एमआरआई और दवा। मशीन बड़ी होने के कारण सीटी और एमआरआई जांच आगरा डायग्नोस्टिक सेंटर पर कराई गई। इसके लिए दादाबाड़ी से सेंटर तक मरीजों को भेजने और वापस लाने का इंतजाम किया गया था। मरीजों में अबाल, युवा, वृद्ध, नर नारी शामिल थे। रामलाल आश्रम से आए बुजुर्ग माता-पिता ने भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया। मरीजों और उनके साथ साथ आए लोगों को जलपान और भोजन भी कराया गया। मधुनगर से आए मरीज राजेन्द्र तिवारी ने कहा कि ऐसा तो पहली बार देखने में आ रहा है कि हर चीज फ्री है। आमतौर पर शिविरों में कुछ छूट देकर जांच कराई जाती है। महेन्द्र जैन ने कहा कि यह शिविर स्व. अशोक जैन की पुण्याई का फल है।
कोविड नियमों का पालन
शिविर में कोविड नियमों का पालन किया गया। मास्क लगाना अनिवार्य था। जो मास्क नहीं लाए, उन्हें मौके पर दिया गया। सबके हाथ सैनीटाइज कराए गए। तापमान भी मापा गया। एक भी व्यक्ति ऐसा नहीं मिला, जिसमें कोरोना के लक्षण हों।

इन्होंने भी किया दीप प्रज्ज्वलन
दीप प्रज्ज्वलन के दौरान जिलाधिकारी के साथ राजुकमार जैन, सुनील कुमार जैन, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. बीके अग्रवाल, डॉ. अरुण जैन, हेमंत भोजवानी, विनय वागचर, आशीष जैन, ध्रुव जैन, संतोष कुमार सिंह, जयरामदास, विमल जैन, मनीष जैन, अतिन वैद, दीपक जैन, शुभम सोनी, प्रदीप तिवारी, अनूप अग्रवाल, रवि अग्रवाल, सुभाष, राकेश जैन इलेक्ट्रिक, राकेश जैन एमएम फोन, विनय शर्मा, राजेश भारद्वाज, एडवोकेट अनुपम भारद्वाज, विजय सेठिया, दुष्यंत लोढ़ा, कमलचंद जैन, शरद चौरड़िया, शांता जैन, ममता जैन, कविता जैन, शालू जैन, नीलिमा सेठिया, पदम सकलेचा, सुदर्शन दुआ, शिव कुमार शर्मा आदि मौजूद थे।
तीन दिन और मिलेगा निःशुल्क परामर्श
आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन ने बताया कि यहां देखे गए मरीज संबंधित चिकित्सक के यहां तीन दिन तक प्रातः नौ से दस बजे तक निःशुल्क परामर्श ले सकते हैं। मंच के संयोजक सुनील कुमार जैन और अरविन्द शर्मा गुड्डू ने बताया कि महाशिविर में प्रत्योक जांच फ्री थी, जो एक रिकॉर्ड है। मंच के महामंत्री सुशील जैन और प्रवक्ता संदेश जैन ने बताया कि यह शिविर की व्यवस्थाओं को जिलाधिकारी ने सराहा, जो बड़ी बात है।

- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026
- Music-Inspired Slots at Smash Casino - October 12, 2026
- Personalizacja Limitów Wpłat w Jackpot Bells Slot dla Polski - October 12, 2026