आगरा। पशु चिकित्सक और उनकी टीम के साथ मारपीट के मामले में बमरौली कटारा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरी ओर निबोहरा पुलिस ने डकैती के एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है।
तीन दिन पहले बमरौली कटारा थाना क्षेत्र के ट्रकपुरा गांव में एक गाय के मरने की सूचना पर पशुपालन विभाग चिकित्सक डॉ. विकास सचान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। यहां देवेंद्र, विनीत, राजू, अजय, दिनेश, मुनेंद्र, सतेंद्र और दीवान सिंह समेत 60-70 लोगों टीम पर गौकशी का आरोप लगाते हुए मारपीट की गई। डॉ. विकास सचान ने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
बमरौली कटारा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नामजद आरोपी मुनेंद्र गांव इकथरा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।
थाना निबोहरा पुलिस ने गांव कोटरे का पुरा में दबिश देकर डकैती के वारंटी दिनेश पुत्र हरिश्चंद्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दिनेश के खिलाफ एनबीडब्ल्यू वारंट जारी हुआ था।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- मायावती ने राहुल गांधी के धरने पर भी साधा निशाना: कहा- संसद थाने के बाहर बैठे कांग्रेस नेता जंतर-मंतर पर दलितों का विरोध देखने क्यों नहीं गए? - August 23, 2026
- श्रावण मास के चौथे सोमवार को लेकर सजी पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर की भव्य अलौकिक छटा, परंपरागत मेले का हर्षोल्लास के साथ हुआ शुभारंभ - August 23, 2026
- नाम के साथ ‘था’ नहीं, ‘थे’ बनकर जिएं…आगरा में ‘वंडरफुल जैनिज्म-6’ का आयोजन, मुनिश्री समत्व सागर महाराज ने युवाओं को दिए जीवन-मूल्यों के संस्कार - August 23, 2026