आगरा। फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक चौधरी बाबूलाल ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के वर्तमान सत्र में जो मुद्दे उठाए गए हैं, उनसे ब्यूरोक्रेसी में हड़कंप मचा हुआ है।
विधायक ने सिंचाई विभाग के एक्सईएन शरद गिरी और एसडीओ नाहर सिंह पर खुलकर आरोप लगाते हुए कहा कि फतेहपुर सीकरी क्षेत्र की नहरों से राजस्थान के लोगों को चोरी करके पानी दिया जा रहा है। एक्सईएन और एसडीओ द्वारा पैसे लेकर पक्के पंप हाउस बनवा दिए गए हैं। पंप हाउसों के कारण क्षेत्रीय जनता को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिलता। उन्होंने अविलंब रूप से इनको उखड़वाकर पानी की चोरी को रोकने की मांग की। इसी कड़ी में किसानों की सिंचाई समस्या को उठाते हुए प्रभावित 70 से 80 गांवों को मदद हेतु फतेहपुर सीकरी रजवाहा से निकलने वाली मड़ौली माइनर का डाबर गांव तक विस्तार और जहानपुर गूल को औलेंडा गांव तक विस्तार कराने की मांग की। इसके अलावा नहरों और नालों की पर्याप्त सफाई कराने सहित फतेहपुर सीकरी की समस्त नहरों को गंग नहरों से जोड़ने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया।
चंबल नदी से पाइपलाइन डालकर दिलवाएं पेयजल
सिंचाई के अलावा फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र में पेयजल भी ज्वलंत समस्या है। सैकड़ों गांवों में फ्लोराइड युक्त खारा पानी है। विधायक ने विधानसभा में कहा कि हर घर नल का योजना का पूर्ण विस्तार किया जाए। चंबल नदी यहां से सबसे नजदीक है, इसलिए पाइपलाइन डालकर मीठा पेयजल मुहैया करवाया जाए। अन्य मूलभूत सुविधाओं की कड़ी में स्मारकों से प्राप्त होने वाली पथकर आय से क्षेत्र का विकास कराने, फतेहपुर सीकरी स्मारक के प्रतिबंधित दायरे में निर्माण कार्य कराने हेतु कमिश्नर के स्थान पर एसडीएम द्वारा अनुमति प्रदान करने और महायोजना के मास्टर प्लान को लागू करने की मांग की गयी।
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026