आगरा। निर्माणाधीन बिल्डिंग की चौथी मंजिल से गिरकर एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फतेहाबाद रोड स्थित गणपति अपार्टमेंट के टोक्यो टावर में रिपेयरिंग का काम चल रहा है। आज दोपहर को एक मजदूर अचानक अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से पैर फिसल जाने के कारण नीचे गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मजदूर की पत्नी भी उसके साथ काम कर रही थी।
सोसायटी के लोगों का कहना है कि बिल्डर के द्वारा काम के दौरान सुरक्षा के मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। बिना सेफ्टी प्रोटेक्शन के काम कराया जा रहा था, जिसकी वजह से यह हादसा हो गया। मृतक का नाम राजेश है।
वह आगरा का ही रहने वाला था। उसकी पत्नी भी उसके साथ काम कर रही थी। सोसायटी के लोगों का कहना है कि बिल्डर द्वारा सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। इसी कारण मजदूर की जान चली गई।
- श्री रामलीला महोत्सव: “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”… तलवार लहराकर और अट्टहास के साथ गरजा दशानन, आगरा में निकली लंकापति रावण की भव्य शाही सवारी - September 29, 2026
- भाजपा में कुछ ‘पहिये’ खुद को समझने लगे हैं स्टीयरिंग…सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए सहयोगी दलों पर कसा तंज - September 29, 2026
- महाराजा अग्रसेन जयंती: आगरा के बल्केश्वर में सजेगा विशाल एकता महायज्ञ, 1100 अग्रवंशी परिवार होंगे एक सूत्र में एकजुट - September 29, 2026