लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा के सत्ता में रहते लोकतंत्र का भारी नुकसान हुआ है। भाजपा ने समाज और राजनीति को बहुत क्षति पहुंचायी है। भाजपा समाज में नफरत फैलाती है। भेदभाव की राजनीति करती है। भाजपा संविधान और लोकतंत्र विरोधी कार्य करती है। इसे सत्ता से हटाना जरूरी है।
समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ में डॉ0 राममनोहर लोहिया सभागार में विभिन्न जिलों से आये कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं को सावधानी से रहना है। अपनी भाषा और व्यवहार को ठीक रखते हुए जनता के सुख दुःख में भागीदार बने। जनता की समस्याओं से जुड़कर उनकी मदद करें।
अखिलेश यादव ने कहा कि, भाजपा किसी की सगी नहीं है। भाजपा के समर्थक भी समझ गये हैं कि यह सरकार उनका नुकसान कर रही है। भाजपा की गलत नीतियों से किसान, नौजवान, व्यापारी सभी निराश और दुःखी है। यह सरकार लोगों का उत्पीड़न कर रही है। अन्याय, अत्याचार कर रही है। इस सरकार में कोई निवेश नहीं आने वाला है। बड़े-बड़े इन्वेस्टर मीट कराए परन्तु सब दिखावा साबित हुए हैं।
उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार में कोई नया निवेश नहीं दिखाई दे रहा है। पुराने कारखाने प्रदेश से बाहर चले जा रहे हैं। भाजपा की झूठ और लूट की नीति से हर वर्ग त्रस्त है। कानपुर समेत प्रदेश के कई शहरों के व्यवसायी अपना व्यवसाय बंद कर दूसरी जगहों पर जा रहे हैं। नया निवेश नहीं आ रहा है। जो पुराना था वो भी बाहर चला जा रहा है। इससे उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी और बढ़ेगी। नौजवान पहले से ही बेरोजगारी से परेशान है। सरकार नौजवानों को नौकरी और रोजगार नहीं देना चाहती है।
साथ ही कहा कि, भाजपा की कथनी और करनी में जमीन आसमान का फर्क है। झूठ बोलने और झूठे वादे करने में भाजपा का कोई मुकाबला नहीं है। प्रधानमंत्री जी ने कहा था काशी को क्योटो बना देंगे। मुख्यमंत्री जी ने घोषणा किया था कि गोरखपुर को वेनिस बना देंगे। अब सोनभद्र को वे स्विट्जरलैंड बनाने का सपना दिखा रहे हैं। अगर भाजपा कोई विकास नहीं कर सकती तो वाराणसी को वाराणसी, गोरखपुर को गोरखपुर और सोनभद्र को सोनभद्र ही रहने दे। इन शहरों की मर्यादा के साथ खिलवाड़ न करें। 2027 में समाजवादी सरकार बनने पर इनका चौतरफा विकास किया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा, दस साल की सरकार में भाजपा की कोई घोषणा और वादा तो जमीन पर नहीं दिख रहा है। भाजपा सरकार न गंगा मां की सफाई कर पाई और न गायों की सेवा कर पायी। भाजपा के नेता और विधायक खुद स्वीकार कर रहे है कि भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रदेश में प्रतिदिन 50 हजार गायें कट रही हैं। पूरी सरकार इस पर मौन है। भाजपा की सच्चाई जनता के सामने उजागर हो रही है। 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को हराकर उसके झूठ और लूट का अंत कर देगी।
साभार सहित
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा में श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव का ऐतिहासिक विस्तार: शमशाबाद तक जाएगी भव्य रामबारात, शिव वाटिका में सजेगा जनक दरबार - September 30, 2026
- राहुल गांधी की तुलना अजमल कसाब से करना पड़ा भारी: रिटायर्ड IAF अधिकारी अनूप वर्मा के खिलाफ कांग्रेस सेवा दल ने दर्ज कराई साइबर शिकायत - September 30, 2026
- सपा के टिकट पर राज्यसभा जाएंगे धनराज नथवानी? जानिए कौन हैं अखिलेश के नए उम्मीदवार - September 30, 2026