आगरा: थाना छत्ता क्षेत्र में बंद मकान में पड़ोसी ने घर में आग लगा दी। आरोप है कि यह आग चोरी की नीयत से घुसने के दौरान लगाई गई। मकान मालिक ने एक युवक को भागते हुए पकड़ लिया।
घटना थाना छत्ता के अंतर्गत पातीराम गली स्थित हाजी मोहम्मद शान के घर में हुई। उन्होंने बताया कि विगत 11 जनवरी की रात को वे पूरे परिवार के साथ एक शादी समारोह में गए थे। घर पर ताला लगा था। रात करीब साढ़े 12 बजे वे अपने घर वापस आए। उन्होंने देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद है। अंदर से खटपट की आवाज भी आ रही है। उन्हें अंदर चोर होने का शक हुआ। इस पर उन्होंने आस-पास के पड़ोसियों को बुला लिया और अपने पड़ोसी की छत से होते हुए अपनी छत पर पहुंचे तो देखा एक युवक उनके घर से निकलकर भाग रहा था। भागते समय युवक छत पर ही गिर गया। उन्होंने युवक को पकड़ा तो वह मोहल्ले का ही रहने वाला अमन निकला। आसपास के लोग भी वहां आ गए।
हाजी मोहम्मद शान जब छत के रास्ते अपने घर में गए तो देखा कि तिजोरी और अलमारी की कुंडी टूटी हुई थी। अलमारी में आग लगी हुई थी। तिजोरी में भी आग लगी हुई थी। तिजोरी में उनका करीब 70 हजार रुपये नकद और आभूषण, कपड़े रखे थे। चोरी की जानकारी पर आरोपी का भाई भी मौके पर आ गया और सबको जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया पर वार: 1 से 31 अक्टूबर तक आगरा में चलेगा संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान - October 1, 2026
- मेरठ के चर्चित ‘नीला ड्रम’ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को सुनाई जाएगी सजा - September 30, 2026
- आगरा नगर निगम में आउटसोर्सिंग सफाई मित्रों को मिले ईएसआई कार्ड: नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बांटे कार्ड, संघ ने की समय पर दस्तावेज जमा करने की अपील - September 30, 2026