आगरा: थाना खंदौली क्षेत्र के स्थित उजरई खंड शिक्षा कार्यालय से चोरों ने करीब आठ लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली। चोरों ने सप्ताहांत की छुट्टियों का फायदा उठाते हुए कार्यालय की पिछली खिड़की काटकर इस वारदात को अंजाम दिया।
सोमवार सुबह जब चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मृत्युंजय पाठक कार्यालय खोलने पहुंचे, तो उन्हें आईसीटी लैब का ताला टूटा मिला। उन्होंने तत्काल खंड शिक्षा अधिकारी धर्मराज सरोज को सूचित किया। चोरों ने लैब से करीब चार लाख रुपये के एक दर्जन कंप्यूटर, तीन लाख रुपये का व्यू बोर्ड, दो इन्वर्टर, चार बैटरियां और एक वाटर चिलर चुरा लिया।
पुलिस जांच में सामने आया कि चोरों ने सीसीटीवी कैमरों को झाडू से ढककर अपनी पहचान छिपाने का प्रयास किया। उन्होंने इस दौरान चोरों ने बीयर का सेवन भी किया, जिसके खाली केन और नमकीन के खाली पाउच पड़े मिले। खंड शिक्षा अधिकारी धर्मराज सरोज ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- CM योगी की अखिलेश यादव को खुली चुनौती, बोले- दम है तो अयोध्या से लड़ें चुनाव, दो-दो हाथ को तैयार हूं - October 10, 2026
- दिल्ली में भारी राजनीतिक ड्रामा: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल समेत AAP नेता हिरासत में - October 10, 2026
- आगरा रामलीला महोत्सव: अयोध्या में गूंजे मंगल गीत; ब्रह्म मुहूर्त में राजा दशरथ के निवास पहुंचे सिया-राम, मां कौशल्या ने उतारी आरती - October 10, 2026