अमरावती। आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में भगदड़ मचने से सात लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में पांच पुरुष और दो महिला हैं। भगदड़ की वजह से कई लोगों के घायल होने की सूचना है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढने की आशंका जताई जा रही है।
इस हादसे में 6 लोग गंभीर तौर से घायल हैं। तिरुपति में वार्षिक वैकुंठ दर्शन टिकट काउंटरों पर अराजकता फैल गई क्योंकि तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ने वैकुंठ एकादशी के लिए ऑनलाइन बुकिंग और टिकट जारी करना शुरू कर दिया था।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने तिरुमाला श्रीवारी वैकुंठ द्वार में दर्शन टोकन के लिए तिरुपति में विष्णु निवासम के पास हुई भगदड़ में छह श्रद्धालुओं की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। वहीं राज्य की गृहमंत्री अनीता ने भी इस हादसे पर दुख जताया है।
सरकार की ओर से जारी बयान में घायलों के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं। गृह मंत्री अनिता ने तिरुपति जिले के एसपी सुब्बारायडू से फोन पर बात की और विस्तृत जानकारी ली।
सीएम चंद्रबाबू नायडू ने कहा, “मैं माननीय गृह मंत्री से रूइया अस्पताल के आपातकालीन सेवा विभाग में स्थिति को नियंत्रित करने का अनुरोध करता हूं। गृहमंत्री ने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के आदेश दिए हैं।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर आगरा में निकली भव्य प्रभात फेरी, ताज प्रेस क्लब से सुभाष पार्क मंदिर तक उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - October 26, 2026
- फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में दर्दनाक हादसा: टेसू-झांझी विसर्जन यात्रा में बेकाबू कार ने भीड़ को रौंदा, 5 की मौत, कई घायल - October 26, 2026
- सम्मान समारोह और डांडिया रास के साथ हुआ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन: पंचकुइयां महासभा भवन में उमड़ा समाजबंधुओं का सैलाब - October 26, 2026