उत्तर प्रदेश में क्रिसमस और नए वर्ष पर दुकानों के खुलने का समय बढ़ गया है। अब क्रिसमस और नए वर्ष के मौके पर रात 11 बजे तक शराब की दुकाने खुली रहेंगी। इसके लिए जिलों में पत्र भेजकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है।
आबकारी विभाग ने क्रिसमस और नये साल के मौके पर एक बड़ा ऐलान किया है। जिसमें कहा गया कि आने वाली 24, 25 और 31 दिसंबर को राज्य में सभी शराब की दुकानें रात 11 बजे तक खोली जाएंगी। जिला आबकारी अधिकारी महेन्द्र प्रताप सिंह ने इसकी जानकारी दी है। आपको बता दें कि इसके पहले तक रात 10 बजे तक ही दुकानें खुली रहेंगी। यानी नए साल के खास मौके पर एक घंटा ज्यादा देर तक शराब मिल सकेगी। नए फरमान के बाद से बीयर और देसी शराब की दुकानें सुबह 10 से रात 11 बजे तक खोली जाएंगी।
शराब की दुकानों के लिए जो आदेश जारी किया गया उसमें लिखा गया कि खास पर्व के मौके पर समस्त फुटकर और शराब बिक्री का समय बढ़ाने का फैसला लिया गया है। उत्तर प्रदेश शासन आबकारी अनुभाग ने क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर के एक दिन पहले से से यानी 24 और 25 दिसंबर को और नए साल के मौके पर 31 दिसंबर को शराब की सभी दुकानों को खोले जाने का समय सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक कर दिया गया है। इसको सभी दुकानों पर लागू करने की बात कही गई।
साभार सहित
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- खेलकूद में चमके सरस्वती शिशु मंदिर के सितारे: प्रांतीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने बदायूं रवाना हुए जिले के होनहार छात्र-छात्राएं - August 25, 2026
- हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा श्री खाटू श्याम जी मंदिर, शिव भजनों पर झूमे श्रद्धालु - August 25, 2026
- योगी कैबिनेट का बड़ा तोहफा: अब 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेंगी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सौगात - August 25, 2026