आगरा। अपना वोट बैंक पुनः बढ़ाने में जुटी हुई कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को यहां ग्वालियर रोड स्टेट त्यागी भवन में त्यागी ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय थे।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए अजय राय ने कहा कि ब्राह्मण समाज का सम्मान केवल कांग्रेस में ही है, कांग्रेस ही वह पार्टी है जिसने राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री ब्राह्मण समाज के दिए हैं।
उन्होंने ब्राह्मण समाज से एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज ने सदियों से देश और समाज के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया है, समाज को शिक्षा दी है, समाज को समय-समय पर बचाने के लिए अपने बलिदान किए हैं। अब ऐसा समय आ गया है कि कुछ लोग ब्राह्मण समाज से बिना वजह द्वेष करने लगे हैं हमें इस भ्रांति को दूर करना होगा।
अजय राय ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने युगों से देश, समाज तथा धर्म की रक्षा व मर्यादाओं के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया है। आज पुनः जरूरत इस बात की है कि ब्राह्मण समाज अपने निजी हितों से ऊपर उठकर देश और सामाजिक मर्यादाओं, धर्म, सद्भावना के लिए अपने दायित्व को निभाने के लिए आगे आए। उन्हें फिर कांग्रेस का साथ देकर अपना और देश का भला करना होगा क्योंकि भाजपा सरकार देश को बांटने में लगी हुई है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस जनों से भी कहा कि वे सड़कों पर उतरकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा संविधान तोड़ने के कुचक्र के विरुद्ध संघर्ष के लिए तैयार रहें।
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष, अरुण शर्मा, शहर कांग्रेस अमित सिंह, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार, वरिष्ठ नेता अनिल विधौलिया, मनोज बोहरा, कमलेश मिश्र, सत्येंद्र दुबे, सुभाष उपाध्याय, नवीन गर्ग, सचिन यादव, जिला प्रवक्ता पवन शर्मा, शहर प्रवक्ता अनुज शिवहरे, सचिन ऋषि, कुलदीप भारद्वाज, अभय सिंह, बसीर उल हक, डा. बीर मुहम्मद ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- ताजनगरी में सीएम योगी का ‘राधे-राधे’, आगरा को जल्द मिलेगा ‘इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, 342 करोड़ की परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास - July 25, 2026
- रिश्तों में ‘आंगन’ बना रहे, दीवार नहीं…रेडियो मधुबन के कार्यक्रम में कवि कुमार ललित ने बिखेरे पारिवारिक मूल्यों के मोती - July 25, 2026
- 200 साल पुरानी परंपरा: भगवान जगन्नाथ मंदिर में देवशयनी एकादशी पर भक्ति की बयार, पांचवीं पीढ़ी संभाल रही सेवा का जिम्मा - July 25, 2026