आगरा: महानगर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया के दौरान शनिवार को रामबाग मंडल में पार्टी के ही दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। थाना एत्माउद्दौला में दोनों ही पक्षों की ओर से तहरीर दी गई। पुलिस चुटैल लोगों का मेडिकल कराया है।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, चुनाव प्रक्रिया के तहत महानगर इकाई के 22 मंडलों में सुबह दस से दोपहर एक बजे तक नामांकन स्वीकार किए जाने थे। इसी क्रम में रामबाग मंडल के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन नुनिहाई रोड पर दाऊजी मिष्ठान भंडार के बराबर स्थित भोले बाबा मंदिर में स्वीकार किए जा रहे थे। इस दौरान रामबाग मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष सचिन भदौरिया भी अपना नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे। सचिन नामांकन दाखिल करने के बाद बाहर निकले और वहां पहले से खड़े पिंटू गुप्ता के साथ मारपीट शुरू कर दी। इधर पिंटू गुप्ता के साथ मारपीट की खबर मिलने पर उनके समर्थक भी भोले बाबा मंदिर पर पहुंच गए और उन्होंने सचिन भदौरिया और उनके साथ आए लोगों को पीटना शुरू कर दिया।
पार्टी के कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने झगड़ते कार्यकर्ताओं को अलग किया। मारपीट में पिंटू गुप्ता, सचिन भदौरिया, दीपक और कुछ अन्य लोगों को चोटें आईं। दोनों ही ओर के लोग थाना एत्माउद्दौला पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीरें ली और चुटैल लोगों का मेडिकल कराया।
दरअसल, पिछली बार रामबाग मंडल का अध्यक्ष सचिन भदौरिया को बनाया गया था। बाद में सचिन भदौरिया के निष्क्रिय रहने पर पार्टी ने पिंटू गुप्ता को रामबाग मंडल का संयोजक बनाकर उनसे काम लेना शुरू कर दिया था। माना जा रहा है कि सचिन भदौरिया इसी बात से नाराज थे। छह-सात माह पहले सचिन भदौरिया ने पिंटू गुप्ता की प्रकाश नगर स्थित दुकान पर पहुंचकर भी बवाल किया था। पिंटू ने इसका मुकदमा भी सचिन भदौरिया के खिलाफ दर्ज कराया था। दूसरी ओर सचिन भदौरिया के समर्थकों का कहना है कि सचिन जब नामांकन करने आया तो पिंटू गुप्ता द्वारा छींटाकशी की गई।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- लखनऊ में रावण पोस्टर वॉर; अब योगी सेना ने उमर खालिद, नेहा बोरा और अभिजीत दीपके समेत कई चेहरों को बताया ‘भारत विरोधी’ - October 20, 2026
- विजयादशमी के पावन पर्व पर देशभर में उल्लास, पीएम मोदी और सीएम योगी ने देशवासियों को ‘यतो धर्मस्ततो जयः’ के संदेश के साथ दीं शुभकामनाएं - October 20, 2026
- औरैया में 75 वर्षीय बुजुर्ग और 30 साल की यूट्यूबर की सगाई का निकला फर्जी ड्रामा: फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए रचा गया था स्वांग - October 20, 2026