आगरा:- शमसाबाद मार्ग पर रात पुलिस ने लूट के आरोपी पुष्पेंद्र उर्फ भोला को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। वह बाइक से था। उसके पैर पर गोली लगी है। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।
मोहनपुरा सैंया निवासी सचिन कौलारा कलां में साधन सहकारी समिति के सचिव हैं। वह 19 नवंबर की शाम डीएपी का वितरण कर घर लौट रहे थे। रास्ते में इरादतनगर शमसाबाद मार्ग पर अपाचे बाइक सवार लुटेरों ने 2.70 लाख रुपये लूट लिए थे। केस दर्ज करने के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी थी।
एसीपी गिरीश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाश की पहचान की गई। पता चलने पर शुक्रवार की रात शमसाबाद मार्ग पर पुलिस ने बाइक सवार संदिग्ध बदमाश को रोकना चाहा। वह फायरिंग करने लगा। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। बदमाश की पहचान पुष्पेंद्र उर्फ भोला, निवासी थाना बाह परैयापुरा के रूप में की गई है।
एसीपी ने बताया कि बदमाश से 45 हजार रुपये और तमंचा बरामद किया गया है। मेडिकल के बाद उससे और पूछताछ ने उसने बताया कि महँगे शौक और उधार की रकम चुकाने को लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। लुटेरे पुष्पेंद्र उर्फ भोला के तीन साथी अभी फरार हैं। पुलिस जल्द उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- Agra News: कैंटर में बोरियों के नीचे छिपाई थी अंग्रेजी शराब, ट्रांस यमुना पुलिस ने 25 लाख की अवैध खेप के साथ एक को दबोचा - March 15, 2026
- फूलों की होली और ओजस्वी कविताएं: आगरा जिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में ‘होली मिलन’ बना विपक्षी एकता का मंच - March 15, 2026
- फरमान-मोनालिसा विवाह पर भड़कीं साध्वी प्राची, कहा- 35 टुकड़ों में मिलेगी लाश…हिंदू परिवारों को दी अजीब नसीहत - March 15, 2026