संभल। उत्तर प्रदेश स्थित संभल में एक मंदिर फिर से खोला गया है। नगर हिंदू सभा के संरक्षक विष्णु शरण रस्तोगी का दावा है कि 1978 के बाद मंदिर को फिर से खोला गया है। इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि पुराने में मंदिर में पुलिस नजर आ रही है। पुलिस इस बंद पड़े मंदिर को खोल रही है।
1978 के बाद से बंद पुराने मंदिर को पुलिस द्वारा खोला गया है। बताया जा रहा है कि यहां कभी पहले एक पुजारी रहते थे, वह दहशत के मारे मंदिर और मोहल्ला छोड़कर चले गए थे। पुजारी के अनुसार, किसी की इसमें पूजा -पाठ और आरती करने की हिम्मत नहीं होती थी। दहशत की वजह से मंदिर के पुजारी बराबर में बना अपना मकान बेचकर और मंदिर में ताला डालकर चले गए थे।
मंदिर के पास बना कुआं भी दूसरे समुदाय ने बंद कर पाट दिया था। हिंदू आबादी थोड़ी होने की वजह से सभी लोग यहां से पलायन कर चले गए थे। अब शनिवार को बिजली चेकिंग के दौरान प्रशासन की नजर मंदिर पर पड़ी तो पुजारी को बुलाया और मंदिर की जांच पड़ताल कर ताला खोला गया। पुलिस के अधिकारियों ने मंदिर के अंदर की साफ सफाई की। यहां भगवान शिव जी का शिवलिंग और हनुमान की मूर्ति मौजूद थी।
ये पूरा मामले संभल के थाना नखासा क्षेत्र के मोहल्ला खग्गू सराय मोहल्ले का है। इस मामले पर एडिशनल एसपी श्रीश चंद्र ने बयान दिया है। एडिशनल एसपी ने कहा कि जांच के दौरान पता चला कि कुछ लोगों ने मंदिर पर मकान बनाकर अतिक्रमण कर लिया था। मंदिर को साफ कर दिया गया है और मंदिर पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि मंदिर में भगवान शिव और भगवान हनुमान की मूर्तियां हैं। इस इलाके में हिंदू परिवार रहते थे और कुछ कारणों से उन्होंने यह इलाका छोड़ दिया। मंदिर के पास एक प्राचीन कुएं के बारे में भी जानकारी मिली है। बीते 24 नवंबर को संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा हुई थी। इस हिंसा में 5 लोगों की मौत हुई थी।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा के जयपुर हाउस में 25 अक्टूबर को सजेगा पंजाबी विरासत का सरगी मेला, भांगड़ा-गिद्दा और प्रतियोगिताओं से गुलजार होगी शाम - October 25, 2026
- लखनऊ में हाईकोर्ट के आदेश पर बड़ा एक्शन: कैसरबाग जिला कोर्ट के बाहर 200 से अधिक वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, बना तनाव का माहौल - October 25, 2026
- ब्राह्मण राह दिखाएंगे, केवट पार लगाएंगे…लखनऊ में पोस्टर वॉर जारी; सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आवास के बाहर लगा नया होर्डिंग - October 25, 2026