वृंदावन। वृंदावन-मथुरा के बीच जंगल क्षेत्र में लगभग चालीस मृत गायों के शव और अन्य अवशेष मिलने के बाद यहां भारी बवाल हो गया। बड़ी संख्या में एकत्रित हुए लोगों ने मथुरा-वृंदावन रोड पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस को लाठियां भी फटकारनी पड़ीं। शाम पांच बजे के बाद भी तनाव बना हुआ था।
मृत गायें और उनके अवशेषों के जंगल क्षेत्र में पड़े होने की जानकारी तब हुई जब कुछ लोग उस तरफ गये। गायें मरी पड़ी थीं और उनके शव बुरी हालत में थे। यह सूचना तत्काल आसपास के गांवों और शहरी क्षेत्र में भी फैल गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए।
गायों की ये दुर्दशा देख जनाक्रोश फैल गया। लोगों ने वृंदावन मथुरा रोड को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस के हाथ-पांव फूले हुए थे क्योंकि जिस समय रोड जाम किया गया था, उसके कुछ समय बाद जुमे की नमाज का समय हो रहा था। पुलिस अधिकारी लोगों को जाम खुलवाने के लिए समझाते रहे, लेकिन जब फिर भी जाम नहीं हटा तो पुलिस ने लाठियां फटकार कर रास्ता खुलवा दिया।
जो गायें मरी पाई गई हैं, उनके कानों पर पीले रंग के टैग भी लगे हुए थे। अधिकारियों ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि टैग के जरिए वे पता लगाएंगे कि ये गायें किसकी हैं। बता दें कि जिस जगह पर गायों के अवशेष मिले हैं, उसके आसपास ही कई गौशालाएं भी हैं।
जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह, एसएसपी शैलेंद्र कुमार पांडेय, एसपी सिटी अरविंद कुमार मौके पर डटे हुए हैं और गौभक्तों को आश्वस्त कर रहे हैं कि वे उन लोगों को दंडित कराएंगे जो गायों के मौत के जिम्मेदार हैं।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- लखनऊ में मोबाइल किश्त न चुकाने पर रिकवरी एजेंटों ने मजदूर को चार दिन तक बंधक बनाकर निकाला खून, गोमती में फेंकने की धमकी - September 15, 2026
- आगरा में NEET पास छात्र निकला ट्रेनों का शातिर चोर: गर्लफ्रेंड के कैंसर के इलाज और ऐशो-आराम के लिए खड़ा किया चोरी का नेटवर्क, 25 लाख के जेवर बरामद - September 15, 2026
- आगरा के प्राचीन श्री सिद्धिविनायक मंदिर में 66वें गणेश महोत्सव के तहत हुआ विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों भक्तों ने पाई प्रसादी - September 15, 2026