आगरा/फतेहपुर सीकरी। होली के त्यौहार रंग लगाने को लेकर दो परिवारों में हुए झगड़े में सुलह हो जाने के बावजूद पुलिस ने एक घर में घुसकर बवाल मचाया। घर में रखी लाइसेंसी रायफल भी ले गए।
मामला थाना फतेहपुरसीकारी के मोहल्ला इस्लामगंज का है। पीड़ित परिवार की बुजुर्ग महिला गंगा देवी ने बताया कि बच्चों के होली खेलने को लेकर दो परिवारों का आपसी विवाद हो गया था। बाद में दोनों परिवारों के बीच सुलह भी हो गई थी।
उन्होंने बताया कि थोड़ी देर बाद 10-12 पुलिस वाले घर के अंदर सीधे घुसे चले आए। बुजुर्ग महिला का आरोप है कि पुलिस वालों ने घर की महिलाओं और बच्चियों के साथ न केवल अभद्रता की बल्कि मारपीटा भी, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने घर के सामान भी तोड़े फोड़े हैं।
पीड़ित परिवार के सदस्यों का आरोप है कि पुलिस वाले कमरे में सामान की तोड़फोड़ और तांडव मचाने के बाद अंदर रखी लाइसेंसी रायफल भी साथ ले गए।
- लविश्का के जीवन की नई सुबह: आरबीएसके योजना के तहत दिल के छेद का हुआ मुफ्त ऑपरेशन, परिवार में लौटी खुशियां - August 19, 2026
- ताजमहल के हुस्न पर फिदा हुईं अंतरराष्ट्रीय सुंदरियां: Miss International 2025 कैटालिना ड्यूक और मिस इंटरनेशनल इंडिया रूश सिंधु ने किया दीदार - August 19, 2026
- प्रेम में स्वार्थ नहीं और समर्पण में कोई शर्त नहीं: कमला नगर में स्वामी गिरिशानंद सरस्वती के मुख से गूंजा श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह का प्रसंग - August 19, 2026