आगरा: लखनऊ में एक निजी कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर नेहा (25) ने विगत दिवस फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके डॉक्टर पति हैदराबाद में थे, जहां उन्हें हाल ही में एक डेंटल हॉस्पिटल में नौकरी मिली थी। दंपत्ति आगरा के मूल निवासी हैं।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, डॉक्टर पति दीपक सोमवार शाम से लगातार पत्नी को फोन कर रहे थे। कॉल रिसीव नहीं होने पर मंगलवार सुबह डॉक्टर ने पड़ोसी को फोन किया। पड़ोसी घर पहुंचे, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी, जिसने दरवाजा तोड़कर अंदर जाकर नेहा का शव बरामद किया।
नेहा और दीपक की एक साल पहले लव मैरिज हुई थी। नेहा बजाज आलियांज कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर थी, जबकि दीपक डॉक्टर हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
यह घटना लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र की है। मृतका नेहा (25) ने पांच महीने पहले कियारा रेजिडेंसी में पति दीपक के साथ बी-1 में 12वें फ्लोर पर एक फ्लैट रेंट पर लिया था। एक हफ्ते पहले दीपक का डेंटल हॉस्पिटल हैदराबाद में चयन हुआ था। फिलहाल नेहा घर पर अकेली थी।
लखनऊ के एडीसीपी साउथ राजेश यादव ने बताया कि महिला अपार्टमेंट में बी-1 के 1206 फ्लैट में किराए पर रहती थी। पति से किसी बात पर विवाद होने के बाद फोन नहीं उठाया। पति ने सुबह भी फोन न उठने पर पड़ोसी को सूचना दी। गेट नहीं खुलने पर पड़ोसी ने पुलिस बुलाई। गेट तोड़ कर अंदर जाने पर सुसाइड की जानकारी हुई। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच की जा रही है। फॉरेंसिंक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
- विश्वासघात के शिकार हुए चंपत राय? महंत कमल नयन दास के दावों से राम मंदिर ट्रस्ट में हलचल - July 7, 2026
- अमरनाथ यात्रा में भक्तों को बड़ा झटका: महज 5 दिनों में अंतर्ध्यान हुए बाबा बर्फानी, श्राइन बोर्ड की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल - July 7, 2026
- काशी में राजनीतिक दिग्गजों का जमावड़ा: मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ के बेटे की शादी में पहुंचे CM योगी, नवदंपति को दिया आशीर्वाद - July 7, 2026