फतेहपुरसीकरी। ग्राम दूरा में अज्ञात व्यक्ति द्वारा टोना टोटका के चक्कर में काले लिबास वाले व्यक्ति ने एक महिला की गर्दन पकड़ ली। खींचतान में महिला की गर्दन में चोट भी आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना फतेहपुरसीकरी क्षेत्र के ग्राम दूरा निवासी महिला पूजा ने घटनाक्रम की तहरीर थाना पुलिस को देते हुए बताया कि घर के ऊपर बने कमरे पर आसपास की किसी महिला द्वारा शुक्रवार दोपहर घर में घुसकर टोटका कर दिया था। दूसरे दिन शनिवार को दोपहर करीब 1.30 बजे काले कपड़े पहने हुए व्यक्ति ने पूजा की गर्दन पकड़ ली।
पूजा ने बताया कि हाथों में दस्ताने पहने हुए एक व्यक्ति ने उसका हाथ पकड़ने का प्रयास किया। काले कपड़े पहने व्यक्ति से बचाव के दौरान उसकी गर्दन में चोट भी आई है।
इस घटना से पूजा, उसकी जेठानी व पति दहशत में हैं। पूजा का पति टेम्पो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। पुलिस ने घटनाक्रम की जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
- शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं का बढ़ा रुझान: स्नातक सीट के मुकाबले वोटिंग की रफ्तार में आगे रहे शिक्षक वोटर - October 23, 2026
- संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के कारण न्यूयॉर्क में रहे राज्यसभा सांसद नवीन जैन: पुत्र वैभव जैन ने आगरा में संभाला चुनावी दायित्व - October 23, 2026
- ”विकास सहयोग और वैश्विक साझेदारी से ही संभव है सतत विकास”: संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित बैठकों में सांसद नवीन जैन ने रखा भारत का पक्ष - October 23, 2026