सोशल मीडिया में एक वीडियो मंगलवार को खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक गाड़ी जिसपर एसडीएम लिखा हुआ है उसके बोनट पर खड़े होकर एक युवक और युवती जमकर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर थाने के तालौड़ गांव का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वीडियो सोमवार रात किसी बच्चे के जन्मदिन का बताया जा रहा है। इसमें बार बालाओं को बुलाया गया था। खाने पीने के बाद आधी रात डांस हुआ। इस कार्यक्रम में प्राइवेट चालक एसडीएम लिखी गाड़ी लेकर इसमें शामिल हुआ। गाड़ी के ऊपर सायरन लगा था, जो युवक युवती के डांस के दौरान बज रहा था। इसके अलावा उस पर लाल नीली बत्ती भी जल रही थी।
बार बाला डांस करते हुइ इस गाड़ी पर चढ़ गई और डांस करने लगी। इसके साथ एक युवक भी गाड़ी के बोनट पर चढ़कर ठुमके लगाने लगा। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामले में अपर जिलाधिकारी एसडीएम एफ एंड आर वरुण पांडे ने जांच के निर्देश दिए। वहीं चालक और फर्म संचालक के विरुद्ध कार्रवाई कर थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के कहा है।
ये खबर वायरल वीडियो के आधार पर लिखी गयी है up18news वीडियो की पुष्टि नही करता है
-साभार सहित
- टाइपकास्टिंग की दीवार तोड़ने वाली बॉलीवुड की 6 अभिनेत्रियां: तब्बू से लेकर कंगना रनौत तक ने हर किरदार में दिखाया नया अंदाज - October 20, 2026
- सन नियो के कलाकारों ने साझा किए दशहरे से जुड़े अपने अनुभव: सूरज प्रताप सिंह और गौरव बाजपेयी ने बताया उनके लिए क्यों खास है विजय पर्व - October 20, 2026
- दयालबाग में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया परम गुरु महाराज साहब का पावन भंडारा: धान की कटाई से लेकर प्रीतिभोज तक सेवा में जुटी रही संगत - October 20, 2026