उत्तर प्रदेश के संभल से अजब गजब मामला सामने आया है। यहां रविवार को निकाह के बाद छुहारे लूटने के चक्कर में जमकर लात घूसे और कुर्सियां फेंकी गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संभल के थाना हयातनगर क्षेत्र के सरायतरीन मोहल्ला कोटा स्थित हिना पैलेस में छुहारे लुटने को लेकर दो पक्षों में जमकर लात घूसे चले।
मामला इतना बढ़ गया कि मौके पर पुलिस को आकर मामला शांत कराना पड़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घटना उस वक्त की बताई जा रही है। जब शादी में आए एक मेहमान ने निकाह के दौरान छुहारे लेने के लिए हाथ बढ़ाए।
इसी दौरान किसी ने छुहारों के पैकेट में हाथ लगा दिया, बस फिर क्या था शुरू हो गया हंगामा। बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों की तरफ से मारपीट होने लगी। शादी हॉल में दूल्हा और दुल्हन के रिश्तेदार एक तरफ हो गए और इधर-उधर के आए हुए मेहमान आपस में ऐसे भिड़े की कुर्सी और लात घूंसे खूब चले।
सूचना पाकर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और उत्पात मचा रहे लोगों को सबक सिखा दिया। इस घटना से मैरीज हॉल में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बाद में क्षेत्र के जिम्मेदार लोग बैठकर दोनों पक्षों का समझौता करा दिया।
-साभार सहित
- पंजाब के राजपुरा में कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बों में भड़की भीषण आग; सराय बंजारा के पास मची अफरा-तफरी, सभी यात्री सुरक्षित - November 6, 2026
- यूपी 2027 चुनाव से पहले धर्म और सियासत का नया चक्रव्यूह; धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर अखिलेश आक्रामक, क्या भाजपा के एजेंडे में उलझ रही सपा? - November 6, 2026
- यूपी 2027 चुनाव के लिए भाजपा का ‘सुपर प्लान’: 18 मंडलों में पीएम मोदी की रैलियां, अमित शाह संभालेंगे बूथ प्रबंधन - November 6, 2026