नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने आज महाराष्ट्र और झारखंड विधान सभाओं के चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि झारखंड में दो चरणों में चुनाव कराए जाएंगे, जबकि महाराष्ट्र में एक ही चरण में चुनाव होंगे। ऐसे में चुनावी तारीखों के ऐलान के बाद दोनों राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव को एक चरण और झारखंड विधानसभा चुनाव 2 चरणों में आयोजित किया जाएगा। झारखंड में पहले चरण का मतदान 13 नवंबर और दूसरे चरण के मतदान की प्रक्रिया 20 नवंबर को संपन्न कराई जाएगी। वहीं महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान की प्रक्रिया आयोजित कराई जाएगी। इसके अलावा 23 नवंबर को नतीजों की घोषणा की जाएगी। ऐसे में चुनावी तारीखों के ऐलान के बाद दोनों राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है।
वायनाड में इस दिन होगा चुनाव
निर्वाचन आयोग के चीफ राजीव कुमार ने ऐलान किया है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एक लाख से ज्यादा पोलिंग बूथ और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 29 हजार से ज्यादा पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक महाराष्ट्र में 9 करोड़ 63 लाख वोटर और झारखंड में 2.6 करोड़ वोटर हैं। वहीं लोकसभा चुनाव के बाद खाली हुई वायनाड सीट पर भी 13 नवंबर को उपचुनाव आयोजित किया जाएगा। आपको बता दें वायनाड और रायबरेली सीट पर चुनाव जीता था। लेकिन चुनाव नतीजे के बाद उन्होंने वाडनाड सीट को छोड़ दिया था।
यूपी में 13 नवंबर को होगा उपचुनाव
उत्तर प्रदेश में उपचुनाव की प्रक्रिया 13 नवंबर को आयोजित की जाएगी। आपको बता दें यूपी के 9 सीटों पर उपचुनाव होना है। मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर अभी चुनाव टल गया है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल नवंबर महीने में खत्म होने वाले हैं। वर्तमान में राज्य में एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली NDA की सरकार है। वहीं झारखंड विधानसभा का कार्यकाल जनवरी महीने की शुरूआत में खत्म हो जाएगा। यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा की अगुवाई में महागठबंधन की सरकार है।
- Agra News: कमला नगर के युवक की संदिग्ध मौत, कार विवाद में मर्डर का आरोप, बीमार पिता का इकलौता सहारा छिना - March 27, 2026
- फतेहपुर सीकरी में ‘रंग-ए-सूफियाना’: शेख सलीम चिश्ती की दरगाह में गूंजी अमन की शायरी, सांसद राजकुमार चाहर ने दिया भाईचारे का संदेश - March 27, 2026
- Agra News: जिस थाने में दर्ज होते हैं अपराध, उसी के भीतर नियमों को कुचलकर काट डाला गया हरा पेड़ - March 27, 2026