आगरा: थाना डौकी क्षेत्र में एक किशोरी बेहोशी की हालत में गांव के बाहर मिली है जिसे देखकर देख कर हड़का मच गया कुछ लोग उसके जानकारी निकले तो उसके परिवार को सूचित किया सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए बेटी के साथ कोई अनहोनी ना हुई हो इसके लिए पुलिस को सूचना दी गई और बेहतर इलाज के लिए उसे आगरा की अस्पताल भेज दिया गया।
पीड़िता के भाई ने बताया कि करीब 3:00 बजे बहन को गांव के दो युवकों ने नशीला रुमाल सुंघाया है जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसे गांव के बाहर फेंक कर फरार हो गए बहन ने एक युवक को पहचान लिया है।
जानकारी के मुताबिक किशोरी को गांव के बाहर बेहोशी की हालत में ग्रामीणों ने देखा तो उसके परिजनों को सूचना दी साथ ही उसे उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उसे ईलाज के लिए एस एन रेफर कर दिया। लोगों का कहना है कि किशोरी के साथ कुछ गलत हुआ है।
फिलहाल किशोरी की हालत स्थिर है, लेकिन वह अभी तक पूरी तरह होश में नहीं आई है। पुलिस ने युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव के ही दो युवकों पर आरोप है कि उन्होंने किशोरी को नशीला रुमाल सुंघाकर उसे बेहोश किया। हालांकि, अभी तक युवकों की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि किशोरी के होश में आने के बाद ही मामले का पूरा खुलासा हो पाएगा।
- दयालबाग में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया परम गुरु महाराज साहब का पावन भंडारा: धान की कटाई से लेकर प्रीतिभोज तक सेवा में जुटी रही संगत - October 20, 2026
- लखनऊ में रावण पोस्टर वॉर; अब योगी सेना ने उमर खालिद, नेहा बोरा और अभिजीत दीपके समेत कई चेहरों को बताया ‘भारत विरोधी’ - October 20, 2026
- विजयादशमी के पावन पर्व पर देशभर में उल्लास, पीएम मोदी और सीएम योगी ने देशवासियों को ‘यतो धर्मस्ततो जयः’ के संदेश के साथ दीं शुभकामनाएं - October 20, 2026