बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर जिले में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में डेढ़ लाख का इनामी बदमाश ढेर हो गया है। जबकि थाना प्रभारी और एक सिपाही घायल हुआ है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर में डेढ़ लाख का इनामी दुर्दांत अपराधी राजेश ढेर हुआ है। कोतवाली देहात में वलिपुरा नहर पर मुठभेड़ के दौरान आहार थाना प्रभारी वाईडी शर्मा और एसओजी का एक सिपाही घायल हुआ है।
58 से अधिक अपराध
एनकाउंटर में मारे गए राजेश के खिलाफ लूट, डकैती और हत्या के प्रयास जैसे 58 से अधिक केस दर्ज हैं। बुलंदशहर पुलिस ने उस पर 1 लाख और अलीगढ़ पुलिस ने 50 हजार का इनामी घोषित किया हुआ था। बुलंदशहर के आहार, अनूपशहर, डिबाई सहित अन्य थानों की पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन
राजेश की गिरफ्तारी के लिए एसओजी, स्वाट टीम और आहार पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन शुरू किया था। शनिवार सुबह बुलंदशहर के वलिपुरा में मुठभेड़ के दौरान वह मारा गया।
देहात थाना इलाके में स्वाट टीम, एसओजी और आहार पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में यह इनामी मारा गया है। राजेश पर लूट, डकैती, हत्या के प्रयास जैसे 58 से अधिक मामले दर्ज हैं। राजेश पर बुलंदशहर से एक लाख, अलीगढ़ से पचास हजार का इनामी था। राजेश बुलंदशहर में आहार, अनूपशहर, डिबाई समेत कई थानों से वांछित था।
- Tanya Mittal पहुंचीं Shatam Jeeva, Jhansi के 100 एकड़ के आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में, क्या है खास? - September 12, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026