आगरा शहर भी अब उड़ता पंजाब बनता चला जा रहा है क्योंकि पिछले कुछ दिनों में आगरा में गांजे की तस्करी बढ़ गई है। जीआरपी के साथ-साथ नारकोटिक्स विभाग की टीम गांजा तस्कर पर नकेल कस रही है और पिछले दिनों काफी मात्रा में आगरा से गांजा भी बरामद किया गया है।
बड़ी बात यह है कि दिल्ली एनसीआर के पब और रेव पार्टियों में सप्लाई होने वाले विदेशी गांजे की बिक्री आगरा में भी की जा रही है। लखनऊ से आई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने रविवार रात को चर्च रोड स्थित शांति निकेतन अपार्टमेंट में छापा मारकर जमीन कारोबारी के बेटे आकाश गोयल को गिरफ्तार किया। आरोप है कि वह तस्करों से गांजा खरीदकर आगरा में युवाओं को बेचता है। उसके पास से 90 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि एनसीबी की टीम को विदेशी गांजा आगरा में बेचे जाने की सूचना मिली थी। इस पर टीम ने हरीपर्वत पुलिस से संपर्क किया। आरोपी की लोकेशन चेक की गई। शांति निकेतन अपार्टमेंट में पुलिस ने छापा मारा। पार्किंग में खड़ी कार में आरोपी आकाश गोयल मिला। उसकी गाड़ी के डैशबोर्ड में 30 ग्राम गांजे की पुड़िया मिली। पुलिस उसके फ्लैट में पहुंची। आरोपी के कमरे में दो पुड़िया और मिलीं। इनमें 30-30 ग्राम गांजा रखा हुआ था। 10 हजार रुपये भी बरामद किए गए। डीडीए किट से जांच में गांजे की पुष्टि होने की बात कही जा रही है।
दिल्ली का सेंटा करता है सप्लाईहरीपर्वत पुलिस ने बताया कि दिल्ली एनसीआर का सेंटा नामक एजेंट विदेशी गांजे की सप्लाई युवाओं को करता है। आकाश पहले गुरुग्राम में पार्टी करने जाता था। तब उसके दोस्त ने सेंटा से संपर्क कराया। वह स्नैप चैट पर बात करता है। ऑनलाइन भुगतान करने पर गांजा डिलीवर कर दिया जाता है। आकाश अपने लिए गांजा मंगवाने लगा। पहले उसने दोस्तों को बेचना शुरू किया। बाद में बिक्री का दायरा बढ़ा दिया। दिल्ली पुलिस को आकाश के बारे में इनपुट मिला था। इसके बाद एनसीबी को जानकारी दी गई।
दिल्ली का सेंटा करता है सप्लाई
हरीपर्वत पुलिस ने बताया कि दिल्ली एनसीआर का सेंटा नामक एजेंट विदेशी गांजे की सप्लाई युवाओं को करता है। आकाश पहले गुरुग्राम में पार्टी करने जाता था। तब उसके दोस्त ने सेंटा से संपर्क कराया। वह स्नैप चैट पर बात करता है। ऑनलाइन भुगतान करने पर गांजा डिलीवर कर दिया जाता है। आकाश अपने लिए गांजा मंगवाने लगा। पहले उसने दोस्तों को बेचना शुरू किया। बाद में बिक्री का दायरा बढ़ा दिया। दिल्ली पुलिस को आकाश के बारे में इनपुट मिला था। इसके बाद एनसीबी को जानकारी दी गई।
रिपोर्टर- सतेन्द्र कुमार
- आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी को बड़ी राहत: मंडलायुक्त ने 38 भवनों के ध्वस्तीकरण पर लगाई रोक, अगली सुनवाई तक कार्रवाई टली - July 27, 2026
- ‘तीन बहनों की कैमरामैन से शादी’ का सच आया सामने, फॉलोअर्स बढ़ाने के चक्कर में रचा था फर्जी वीडियो ड्रामा - July 27, 2026
- वाराणसी: स्कूल में अमानवीयता की हदें पार, पैंट में यूरिन करने पर टीचर ने मासूम के प्राइवेट पार्ट को गर्म चाकू से दागा, FIR दर्ज - July 27, 2026