उत्तर प्रदेश के आगरा में चाय और दूध का विवाद ऐसा बढ़ा कि मामला थाने तक पहुंच गया. क्योंकि पति चाय का शौक़ीन है जबकि पत्नी को दूध पसंद है. जब पति ने पत्नी को भी जबरदस्ती चाय पिलाने की कोशिश की तो मामला बिगड़ गया. फिर पत्नी ने पुलीस से शिकायत कर दी. जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई. पुलिस ने मामले को परिवार परिवार परामर्श केंद्र ट्रांसफर कर दिया.
दरअसल, शहरी पति को चाय पीने का शौक था और गांव की नवविवाहिता को गर्म दूध पसंद था. पति ने पत्नी को भी चाय की आदत डालने का दबाव बनाया. मामला बहस के बाद विवाद में बदल गया. पत्नी ससुराल छोड़ मायके आ गई. पति और ससुरालियों की पुलिस से शिकायत कर दी. परिवार परामर्श केंद्र में काउंसिलिंग के दौरान उनमें सुलह हो गई.
इसी अप्रैल में हुआ था विवाहकाउंसलर डॉ सतीश खिरवार ने बताया कि एक दंपती का विवाह इसी वर्ष अप्रैल में हुआ था. पत्नी ग्रामीण क्षेत्र की है और पति शहर में निजी कंपनी का कर्मचारी है. पति को दिन में कई बार चाय पीने की आदत है और पत्नी को गर्म दूध पसंद है. पत्नी ने बताया कि पति को वो चाय बना कर देती है पर जब वो दूध पीना चाहती है तो पति खर्च अधिक होने की बात कहकर चाय की आदत डालने का दबाव बनाता है.
https://www.youtube.com/watch?v=8fRmIlOqkTc
ऐसे हुई सुलह
पत्नी ने कहा कि उसके मायके में हमेशा गाय और भैंस पाली जाती रही हैं. उसके यहां कोई चाय नहीं पीता. काउंसिलिंग के दौरान पति ने भी पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाए. पति के आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी बदतमीज हैं. उसके माता पिता के साथ गलत वर्ताव करती है. इसके बाद काउंसलर्स ने पति से भविष्य में पत्नी पर चाय पीने का दबाव न डालने का वादा लिया और दोनों आपसी सहमति से साथ रहने को तैयार हो गए.
-रिपोर्टर- सतेंद्र कुमार
- मैया मायावती जी को…बसपा सुप्रीमो को मां दुर्गा के 10 हाथों वाले स्वरूप में दिखाने वाला पोस्टर चर्चा में - October 27, 2026
- शायरी और सुरों का अलौकिक संगम: जावेद अख्तर और मोहम्मद वकील लेकर आए नई रूहानी ग़ज़ल ‘बाज़ाहिर क्या है’ - October 27, 2026
- नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के लिए यश का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: कर्नाटक में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन की कमान संभालेंगी ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ - October 27, 2026