आगरा के फतेहाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां 16 वर्षीय एक किशोरी को उसकी सहेली ने विश्वासघात करते हुए अगवा कर लिया और फिर उसे 45 दिनों के भीतर तीन बार अलग-अलग लोगों को बेच दिया गया।
पुलिस जांच में सामने आया है कि किशोरी को उसकी सहेली ने अपने घर बुलाया था, जहां उसकी सहेली की मां, मां के प्रेमी और भाई ने मिलकर उसे नशीली दवा देकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसे धौलपुर ले जाकर 50 हजार रुपये में बेच दिया गया। इस दौरान किशोरी के साथ बार-बार दुर्व्यवहार और शारीरिक शोषण किया गया।
पीड़िता को उसके अपहरण के लगभग 45 दिन बाद पुलिस ने बरामद किया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए किशोरी की सहेली, उसकी मां, मां के प्रेमी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- “संगठन का अर्थ साथ चलना है”: आगरा सीड्स एंड पेस्टीसाइड एसोसिएशन के आत्मीय मिलन समारोह में व्यापारी एकता और सामाजिक सहभागिता पर जोर - August 25, 2026
- चाय खतरे में है मित्तर, चीनी पहुंच गई सत्तर…जौनपुर में तंज कसना लेखपाल को पड़ा भारी, फेसबुक पर पोस्ट लिखने के बाद प्रशासन ने किया सस्पेंड - August 25, 2026
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान, हर सप्ताह युवाओं को बांटे जाएंगे नियुक्ति पत्र - August 25, 2026