आगरा के फतेहाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां 16 वर्षीय एक किशोरी को उसकी सहेली ने विश्वासघात करते हुए अगवा कर लिया और फिर उसे 45 दिनों के भीतर तीन बार अलग-अलग लोगों को बेच दिया गया।
पुलिस जांच में सामने आया है कि किशोरी को उसकी सहेली ने अपने घर बुलाया था, जहां उसकी सहेली की मां, मां के प्रेमी और भाई ने मिलकर उसे नशीली दवा देकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसे धौलपुर ले जाकर 50 हजार रुपये में बेच दिया गया। इस दौरान किशोरी के साथ बार-बार दुर्व्यवहार और शारीरिक शोषण किया गया।
पीड़िता को उसके अपहरण के लगभग 45 दिन बाद पुलिस ने बरामद किया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए किशोरी की सहेली, उसकी मां, मां के प्रेमी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज: आगरा में 21 जिलों के अफसरों संग भारत निर्वाचन आयोग की समीक्षा बैठक - November 20, 2026
- आगरा के दिल्ली गेट क्षेत्र में हंगामा: मृत बताई गई महिला की एंबुलेंस में हलचल का दावा, परिजन लौटे अस्पताल - November 20, 2026
- आगरा में अंतरजनपदीय वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़: जगदीशपुरा पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 5 गाड़ियां बरामद - November 20, 2026