आगरा: थाना खंदौली क्षेत्र के खंदौली एत्मादपुर रोड झरना नाला बहरामपुर के पास हुई। यहां आमने- सामने दो बाइकों में टक्कर हो गई जिसमें मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा तो वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
बताया गया है कि उमाकांत निवासी केतकी थाना नारखी फिरोजाबाद एवं राहुल कुमार पुत्र गुलाब सिंह निवासी ग्राम ग़ालिब थाना पचोखरा फिरोजाबाद अपनी मोटरसाइकिल नंबर यूपी 83 बीए 27 60 से फिरोजाबाद से एत्मादपुर की तरफ जा रहे थे तथा रमेश पुत्र कालीचरण और तोताराम पुत्र कर्ण सिंह निवासीगण ग्राम वासजोखि थाना खंदौली अपनी मोटरसाइकिल नंबर यूपी 80 एफएफ 3994 एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल से एत्मादपुर की तरफ से अपने घर आ रहे थे। ग्राम बहरामपुर के सामने दोनों मोटरसाइकिलों में टक्कर हो गई जिससे रमेश (45) एवं राहुल कुमार (18) की मौके पर ही मृत्यु हो गई l
तोताराम एवं उमाकांत घायल हो गए। घायलों को उपचार हेतु एस एन मेडिकल कालेज भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
- अर्जुन रामपाल और प्रियमणि की नई थ्रिलर ‘द ब्लाइंड गेम’: ZEE5 पर रहस्य और धोखे के खतरनाक खेल का पर्दाफाश - November 16, 2026
- धनुष और ममूटी की ब्लॉकबस्टर भिड़ंत: ‘O.M.’ के धमाकेदार ट्रेलर में साई पल्लवी के निडर अवतार ने जीता दिल - November 16, 2026
- देश में पहली बार पीएम मोदी की राष्ट्रसेवा और सुदीर्घ जीवन के लिए अनूठी प्रार्थना: कमला नगर जैन मंदिर में 9 दिवसीय सिद्ध चक्र विधान - November 16, 2026