प्रतापगढ़। यूपी के प्रतापगढ़ जनपद का तहसीलदार के विदाई समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक तहसीलदार के विदाई समारोह को यादगार बनाने के चक्कर में राजस्वकर्मी तहसील की मर्यादा ही भूलकर तहसील परिसर में सोमरस का पान करते हुए राजस्व कर्मियों ने बालाओं के साथ रातभर कमरतोड़ डांस किया।
राजमार्ग किनारे स्थित तहसील परिसर में बिना अनुमति हुए इस रंगारंग कार्यक्रम का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में चर्चा भी शुरू हो गयी। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद जिला प्रशासन की भी किरकिरी हो रही है। हालांकि up18news.com इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
बताया जा रहा है कि तहसीलदार धीरेंद्र सिंह के रिटायरमेंट के बाद उनके सम्मान में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया था। तहसील परिसर में तहसीलदार के विदाई समारोह को यादगार बनाने के लिए रंगारंग कार्यक्रम किया गया। रंगारंग कार्यक्रम को और भी ज्यादा रंगीन बनाने के लिए डांसर भी बुलाए गए। तहसील परिसर में राजस्व कर्मियों ने डांसर के साथ फिल्मी गानों पर ठुमके लगाये। लेकिन तहसील परिसर में इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करने के दौरान तहसील कर्मी शायद यह भूल गये कि यह कर्मचारी आचरण नियमावली के खिलाफ किया गया कृत्य है।
आचरण की मर्यादा को तार-तार करते हुए राजस्वकर्मियों ने न केवल बालाओं के साथ डांस ही किया। वहीं रुपए भी उड़ाये। तहसील परिसर में हुए इस कार्यक्रम को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले पर एसडीएम लालगंज नैनसी सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे तहसील परिसर के इस वीडियो की उन्हें जानकारी नहीं है।
जानकारी मिलने के बाद ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं वायरल वीडियो के संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालगंज नीरज यादव ने बताया कि तहसील परिसर के रंगारंग कार्यक्रम के आयोजन को लेकर उनके स्तर से कोई भी अनुमति नहीं ली गयी थी।
साभार सहित
- आगरा में शराब तस्करी का बड़ा पर्दाफाश: धान की भूसी में छिपाकर ले जाई जा रही थी 50 लाख की अवैध शराब, 3 तस्कर गिरफ्तार - June 26, 2026
- आगरा में सट्टा सिंडीकेट का बड़ा भंडाफोड़: रकाबगंज-सदर बाजार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 6 बुकी गिरफ्तार, 9 लाख से अधिक नकद बरामद - June 26, 2026
- आगरा में भीषण अग्निकांड: गढ़ी भदौरिया स्थित जूता फैक्ट्री में लगी आग, सात दमकलों की कड़ी मशक्कत के बाद मिली राहत - June 26, 2026