आगरा। दीवानी में कार्यरत भीमनगर, जगदीशपुरा निवासी एक अधिवक्ता के साथ की गई अभद्रता और धमकी का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। दो युवकों द्वारा अधिवक्ता को गाली-गलौज और पिटाई की धमकी देने का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। ऑडियो में युवक खुद को प्रभावशाली दिखाने के लिए कभी एमएलसी को ‘फूफा’ तो कभी ‘चाचा’ बताकर दबाव बनाने की कोशिश करते सुनाई दे रहे हैं।
वायरल क्लिप में दोनों युवक खुलेआम अधिवक्ता को अपशब्द कहते और डराने-धमकाने की भाषा का प्रयोग करते हैं। अधिवक्ता ने इसकी जानकारी अपने वरिष्ठ साथियों को दी, जिसके बाद वकीलों में तीखा आक्रोश फैल गया है। अधिवक्ताओं का कहना है कि वकील समुदाय की गरिमा पर ऐसे हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई जरूरी है।
सूत्र बताते हैं कि आरोपी युवक पिछले कई दिनों से खुद को एमएलसी का “करीबी रिश्तेदार” बताकर अधिवक्ता पर दबाव बना रहे थे। इस दौरान लगातार धमकी भरे और अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया गया।
इधर, पुलिस का कहना है कि मामले में अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। थाने का कहना है कि तहरीर मिलते ही जांच शुरू करते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वायरल ऑडियो के बाद अधिवक्ता समुदाय में सुरक्षा, सम्मान और न्याय को लेकर नई चर्चा छिड़ गई है।
- सपा-कांग्रेस में सीटों पर घमासान तेज: 200 सीटों की जिद पर अड़ी कांग्रेस, क्या बिखर जाएगा विपक्षी एकता का ताना-बाना? - November 8, 2026
- सपा-कांग्रेस में सीटों पर घमासान तेज: 200 सीटों की जिद पर अड़ी कांग्रेस, क्या बिखर जाएगा विपक्षी एकता का ताना-बाना? - November 8, 2026
- आगरा में 10 साल की बालिका से सामूहिक दुष्कर्म का मामला; पॉक्सो कोर्ट ने पांच साल बाद तीनों दोषियों को सुनाई उम्रकैद और 50-50 हजार का जुर्माना - November 8, 2026