यूपी के महाराजगंज से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर लोगों के होश उड़ गए है. ये मामला अब चर्चाओं में आ गया है. यहां एक युवक सिपाही भर्ती परीक्षा देने गया था जिसके बाद उसकी पत्नी ने घर पर अपने प्रेमी को बुला लिया. कमरे से अजीब आवाज आने के बाद घर वालों को शक हुआ तो घर वालों ने रंगे हाथों पकड़ लिया और प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी. जिसके बाद पुलिस को सौप दिया. पुलिस अब इस पूरे मामले में जांच कर रही है.
क्या था पूरा मामला
दरअसल, कोठीभार थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला का विवाह है तीन महीने पहले श्यामदेउरवा क्षेत्र में हुआ था. शादी के बाद भी वह पति के गैर मौजूदगी में प्रेमी से बात करती थी. ससुराल वालों को कहना है कि शादी से पहले महिला के प्रेम संबंध उस युवक से था. बीते शुक्रवार को विवाहिता का पति उत्तर प्रदेश पुलिस की परीक्षा देने गया था मौके का फायदा उठाकर उसने अपनी प्रेमी को फोन कर बुला लिया. रात करीब 12 बजे उसका प्रेमी अपने दो दोस्तों के साथ महिला से मिलने ससुराल पहुंच गया.
112 डायल कर पुलिस को दी सूचना
प्रेमी प्रेमिका दोनों एक कमरे में थे जिसकी आहट पाकर परिवार के लोग बहू के कमरे की ओर गए तो युवक अंदर था. जबकि बगल के कमरे में एक दूसरा युवक था. दोनों को घर वालों ने पड़कर पिटना शुरू कर दिया. शोर सुनकर बाकी गांव के लोग भी इकट्ठा हो गए. सभी ने प्रेमी और उसके दोस्त की जमकर पिटाई कर दी. डायल 112 को सूचना देकर पुलिस मौके पर जैसे ही पहुंची उससे पहले ही बाइक सवार और उसका एक दोस्त मौके से फरार हो गया.
दो युवकों को पकड़ा
प्रभारी निरीक्षक राहुल शुक्ला ने बताया कि पीआरबी दो युवकों को पकड़कर लाई है, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. जिनके घर से ये दोनों युवक पकड़े गए हैं, उन्हें भी बुलाया गया है. दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत करने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.
Compiled by up18News
- ‘बीजेपी लाख षड्यंत्र कर ले, गठबंधन को छू भी नहीं सकती…’: ‘200 सीट’ वाले पोस्टर पर यूपी कांग्रेस प्रभारी का करारा जवाब” - October 25, 2026
- कांग्रेस के ‘200 सीट हक’ वाले पोस्टर पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- ”गठबंधन से बीजेपी के पेट में हुआ दर्द, डर के मारे लगवा रही नकली पोस्टर” - October 25, 2026
- सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की अटकलों के बीच होर्डिंग वार: अब “200 सीट हक है हमारा… यूपी को है राहुल गांधी पर भरोसा” के लगे पोस्टर - October 25, 2026