शहीद नगर के घर में लगी आग, सिलेंडर फटने से दूसरे घरों तक पहुंची, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, चार झुलसे
आगरा: थाना सदर क्षेत्र के शहीद नगर स्थित एक घर में एलपीजी सिलेंडर फटने से इलाके में दहशत फैल गई। सिलेंडर फटने से आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। भीषण आग में परिवार के चार सदस्य झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर फायर टेंडर भी पहुंच गए और कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।
थाना सदर क्षेत्र के शहीद नगर स्थित एक घर में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। उसकी आवाज से आसपास के घरों में दहशत फैल गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में फंसे चार लोग बमुश्किल बाहर निकल पाए, लेकिन तब तक वे झुलस गए थे। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। आग में झुलसे लोगों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। उधर, दमकलकर्मियों ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एलपीजी सिलेंडर फटने से भीषण हादसा हो गया। परिवार के चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। उन्हें उपचार के लिए भेजा गया है। सिलेंडर फटने से दूसरे घरों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया।
- आगरा विश्वविद्यालय के ‘कोहिनूर’ एसपी सरीन को भावभीनी विदाई, दादाजी महाराज का बार-बार हुआ स्मरण, कुलपति प्रो. आशु रानी की कार्यशैली की भी गूंज - May 10, 2026
- मेहनत का परचम: आगरा के उज्ज्वल सिंह बने भारतीय सेना में लेफ्टीनेंट - May 2, 2026
- आगरा में सेवा बन गई संजीवनी: निशुल्क हड्डी रोग शिविर में मुस्कुराए नन्हे चेहरे, जागी नई आस - May 2, 2026