हरिशंकरी में पाकड़, पीपल और बरगद ये तीन वृक्ष ब्रह्म, विष्णु, महेश के प्रतिनिधि के रूप में एक ही थाले में रोपित किए जाते हैं
डॉ. भानु प्रताप सिंह
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आनुषांगिक संगठन लोक भारती से संबंध संस्था वत्सले मातृभूमे फाउंडेशन द्वारा आगरा में शिव परिक्रमा मार्ग पर हरिशंकरी माला अभियान शुरू किया जा रहा है। इस अभियान में प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी विभाग (डीएफओ) आगरा ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है।
इस अभियान को चला रहे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भानु प्रताप सिंह चौहान ने बताया, डीएफओ आगरा आदर्श कुमार आईएफएस ने कहा है कि वन विभाग में भी तीन कोस पड़ाव कैलाश महादेव मंदिर से वनखंडी महादेव तक आयेंगे। इस अभियान में मैं स्वयं हरिशंकरी रोपित करूंगा और ट्री गार्ड उपलब्ध कराऊंगा। यह सुनकर सभी ने प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर भानु प्रताप सिंह चौहान के साथ अवकाश प्राप्त डीएफओ प्रमोद उपाध्याय और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
बता दें कि पौराणिक और ऐतिहासिक आगरा शहर में श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को शिव परिक्रमा की जाती है। आगरा के चार कोनों पर चार प्राचीन शिवालय हैं- बल्केश्वर महादेव मंदिर, राजेश्वर नाथ मंदिर, पृथ्वीनाथ मंदिर और कैलाश महादेव। मध्य में श्रीमनःकामेश्वर मंदिर और रावली मंदिर हैं। यह परिक्रमा कितनी 54 किलोमीटर यानी 18 कोस लंबी है। प्रत्येक कोस पर हरिशंकरी का रोपण किया जाना है।
क्या है हरिशंकरी
हरिशंकरी में पाकड़, पीपल और बरगद ये तीन वृक्ष ब्रह्म, विष्णु, महेश के प्रतिनिधि के रूप में एक ही थाले में रोपित किए जाते हैं। भानु प्रताप सिंह चौहान जन्मतिथि और पुण्यतिथि पर धार्मिक स्थलों पर हरिशंकरी का रोपण पहले से ही कर रहे हैं।
क्या है कोस
कोस दूरी नापने की एक भारतीय इकाई है। कोस की सही परिमाप को लेकर विद्वानों में मतैक्य नहीं है। कौटिल्य के अर्थशास्त्र के मुताबिक एक कोस 3.075 किलोमीटर के बराबर होता है। ब्रिटिश भारत में एक कोस को करीब 4.191 किलोमीटर माना जाता था। अर्थशास्त्र में कोस की मानक इकाई एसआई इकाइयों में 3075 मीटर और शाही इकाइयों में 1.91 मील के बराबर है।
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता: पिता ने किडनी दान कर बचाई बेटे की जान, दूसरा सफल ट्रांसप्लांट रहा कामयाब - October 11, 2026
- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: फतेहाबाद के पास डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत - October 11, 2026
- ताजमहल में पर्यटकों के बीच जमकर हुई हाथापाई: पैर पर पैर रखने के मामूली विवाद पर भिड़े राजस्थान के पर्यटक, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप - October 11, 2026