Agra, Uttar Pradesh, India. हरेला सप्ताह के अंतर्गत पर्यावरण गतिविधि पश्चिम महानगर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के बैनर तले द्वारिका ऑर्चिड के सामने शास्त्रीपुरम में जामुन, अमरूद, अनार, कैथ व इमली के 50 से अधिक फलदार व छायादार पौधा रोपे। साथ ही वृक्ष बनने तक देखरेख का संकल्प लिया।
इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ब्रजप्रान्त विशेष संपर्क प्रमुख अशोक कुलश्रेष्ठ ने कहा पर्यावरण संरक्षण हमारी परंपराओं का अभिन्न अंग है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पश्चिम महानगर प्रचारक सचिन ने कहा हमारे महापुरुषों ने वृक्ष की तुलना सन्तान से की है। विभाग संयोजक पर्यावरण गतिविधि प्रदीप मंगल ने कहा महामारी के दौरान ऑक्सीजन संकट से सबक लेकर हमें पर्यावरण संरक्षण को जीवन में उतारना चाहिए।
पर्यावरण प्रहरी के के भारद्वाज ने कहा आज का पौधा ही कल का वृक्ष होता है, जो हमारी दूषित वायु को स्वयं ग्रहण कर हमें प्राणवायु देता है। पर्यावरण गतिविधि पश्चिम महानगर संयोजक जगदीश प्रसाद व कार्यक्रम संयोजक डॉ श्रीकांत कुलश्रेष्ठ ने कहा मानव, पृथ्वी, पर्यावरण व वृक्ष एक दूसरे के पूरक हैं। पर्यावरण संरक्षित होगा तभी हम सुरक्षित रहेंगे।
इस दौरान बृज किशोर वर्मा एडवोकेट, डॉ श्रीकांत कुलश्रेष्ठ, डॉक्टर अतुल कुलश्रेष्ठ, विनीत शर्मा, हरिमोहन जादौन, संतोष कुमार, मंजू वार्ष्णेय पार्षद, प्रीति कुलश्रेष्ठ, अमूल्या कुलश्रेष्ठ, मेघा चतुर्वेदी, योगेश पाठक, नवीन कुलश्रेष्ठ, योगेश पाठक, पंकज पाठक आदि मौजूद रहे।
- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026
- I Tested Every Wild Robin Casino Bonus Category Here Is What UK Players Ought To Know - October 14, 2026
- Music-Inspired Slots at Smash Casino - October 12, 2026