डॉ. भानु प्रताप सिंह
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. आगरा लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने निकटम प्रतिद्वंद्वंदी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुरेश चंद कर्दम को 2,71,294 मतों से पराजित किया। इसके साथ ही पूर्व आईएएस समेत सभी 10 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।
प्रो. एसपी सिंह बघेल को 5,99,397 वोट मिले। इंडी गठबंधन की ओर से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुरेश चंद कर्दम को 3,28,103 वोट मिले। तीसरे नम्बर पर बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी पूजा अमरोही रहीं। उन्हें 1,76,474 वोट प्राप्त हुए। पूर्व आईएएस अधिकारी चंद्रपाल को सबसे कम सिर्फ 643 वोट मिल सके।

प्रत्याशी पार्टी वोट
एसपी सिंह बघेल, भारतीय जनता पार्टी 5,99,397
सुरेश चंद कर्दम, सपा-कांग्रेस गठबंधन 3,28,103
पूजा अमरोही, बहुजन समाज पार्टी 1,76,474
आराम सिंह, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया 4143
कुलदीप कुमार, भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी 2002
महेंद्र सिंह, निर्दलीय 1785
पूजा, निर्दलीय 1370
सर्वेश कुमार, भारतीय मजदूर जनता पार्टी 1133
हस्नूराम आंबेडकरी, निर्दलीय 933
जितेंद्र गौतम, लोकप्रिय राष्ट्रवादी पार्टी 782
चंद्रपाल, आदर्श समाज पार्टी 643
नोटा 7014
जीत का अंतर 2,71,294
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026